Dehradun latest news,अनिल सती=रजिस्टार ऑफिस में हुई गड़बड़ी की हो सीबीआई जांच
मनोज शर्मा
देहरादून रजिस्टार ऑफिस में हुई गड़बड़ी की हो सीबीआई जांच को लेकर मुखर हुई आम आदमी पार्टी,
आम आदमी पार्टी ने देहरादून रजिस्टार ऑफिस में हुई फर्जी रजिस्ट्रियों में गड़बड़ी की पूरी जांच सीबीआई से कराने की मांग की है, आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा की काफी लंबे समय से देहरादून रजिस्टार ऑफिस में फर्जी रजिस्ट्रीयों के जरिए भू-माफिया उत्तराखंड की जमीनों को ठिकाने लगाने का काम कर रहे थे,
अब तक 20 से भी ज्यादा फर्जी रजिस्ट्रीयों की खबर सामने आई है यदि इसकी सीबीआई की जांच होगी तो कई और जमीन संबंधित घोटाले सामने आएंगे ।एक के बाद एक जमीनों के फर्जीवाड़ों का खुलासा होने से भू माफिया की पोल खुल गई है।
रजिस्टार ऑफिस में हुई गड़बड़ियों में गिरफ्तार वरिष्ठ अधिवक्ता कमल विरमानी का कई नेताओं और सफेदपोशों के साथ गहरे संबंध है ऐसे में जांच सही दिशा में होने की संभावना कम ही नजर आ रही है यदि इसकी सही से जांच की जाए तो कई रासुकदारों और बड़े नेताओं के नाम भी सामने आ सकते हैं,
अब तक 9 लोगों की गिरफ्तारी से स्पष्ट हो गया है कि फर्जी रजिस्ट्री के माध्यम से करोड़ों रुपए की हैर फेर कर सरकारी अथवा गैर संपत्तियों को ठिकाने लगाने का काम किया गया है। आम आदमी पार्टी पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग करते हुए प्रदेश में सख्त भु- कानून लागू की मांग करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
