Haridwar news= गंगनहर से पांच शवों के मिलने से मचा हड़कंप, पहचान के लिए यूपी से किया जा रहा है संपर्क
मनोज शर्मा
गंग नहर की आसिफ नगर झाल से 2 दिन के अंदर अंदर 5 शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप,
गंग नहर की आसिफ नगर झाल से 2 दिन के अंदर अंदर 5 शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा है, महिला समेत दो की शिनाख्त हो गई है शवों का रुड़की सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, शवों की पहचान के लिए यूपी के सहारनपुर और मुजफ्फरनगर पुलिस से भी संपर्क किया गया है शव मिलने के बाद पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है,
मंगलौर कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि रविवार को एक साथ 3 शव बरामद हुए हैं जबकि दो शव शनिवार को मिले थे, ग्रामीण की सूचना पर गंगनहर की आसफ नगर झाल में सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शवों को निकालने का काम शुरू किया साथ ही बताया कि 2 दिन के अंदर अंदर झाल से पांच शब्द बरामद हुए हैं, इनमें विमला पत्नी ईश्वर सिंह निवासी इंदिरा विहार रुड़की और तकी अहमद पुत्र चांद अहमद निवासी अलीगढ़ यूपी के रूप में दो शवों की शिनाख्त हो गई है।
विमला देवी 27 सितंबर से लापता थी रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है, 19 वर्षीय ताकि अहमद 28 सितंबर को अपने साथियों के साथ पिरान कलियर आया था जो साथियों के साथ गंगनहर में नहाने के दौरान बह गया था, पुलिस बाकी तीन शवों की शिनाख्त कर रही है।
मंगलोर क्षेत्र के आसिफ नगर झाल से 24 घंटे के अंदर अंदर पांच शवों के मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई है, पुलिस ने शवों की शिनाख्त करने के लिए पूरे जिले के थानों के साथ-साथ ही यूपी के मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया है,
कोतवाली प्रभारी महेश जोशी के अनुसार डीसीआरबी जिला अपराध रिकार्ड ब्यूरो के माध्यम से आसपास के सभी जिलों के लोगों को सूचना भेज कर बरामद हुए शवों के बारे में जानकारी भेजी जा रही है ताकि शब्दों की शिनाख्त की जा सके,
रविवार की सुबह एक महिला सहित तीन शवों के मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है, जबकि 2 शवों पुलिस ने पिछले शनिवार को बरामद किए थे, मैंगलोर के पास झाल से रविवार को एक वृद्ध महिला का शव बरामद हुआ था उनकी पहचान रुड़की के इंदिरापुरम की रहने वाली थी 70 वर्षीय विमला देवी जो की 27 सितंबर को घर से मंदिर के लिए गई थी और वापस नहीं लौटी महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर महिला को तलाश करने की अपील की थी साथ ही साथ पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
शहर के बीचो-बीच से गुजर रही गंगनहर के सीने में अपराधों की कई राज दफन है कई बार इस प्रकार के मामले सामने आए हैं की घर परिवार या अन्य कर्म से परेशान होकर लोग गंग नहर में डूब कर आत्महत्या कर लेते हैं कई बार ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिनमें गंग नहर में धक्का देकर हत्या की भी आरोप लगे हैं,
ऐसा ही एक वाक्य वर्ष 2014 में रुड़की के पास के रहने वाले एक शिक्षक की हत्या का मामला काफी चर्चा में रहा था दो लोगों पर इस शिक्षक की हत्या करने के बाद शव को गंग नहर में डूबा देने का आरोप लगा था वहीं देहरादून के दो युवाओं पर सोलानी पार्क के पास बैठकर शराब पीते समय अपने ही एक साथी को धक्का देकर गंगरार में डूबा देने का आरोप लगा था पुलिस सभी पहलु को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल करने में जुटी है एसपी देहात स्वतंत्र किशोर सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है आसपास के क्षेत्र के थाना क्षेत्र से ऐसे लोगों की जानकारी मांगी गई है जो लापता चल रहे हैं।
