Uttrakhand news= चमोली के पोखरी क्षेत्र में दूसरे दिन भी मृत मिला गुलदार के मिलने से वन विभाग में मचा हड़कंप

0
20231002_145656

मनोज शर्मा

उत्तराखंड में चमोली के पोखरी क्षेत्र में सोमवार को दूसरे दिन भी एक गुलदार मृत मिला है। गुलदार का शव मिलने की सूचना से बन विभाग में हड़कंप मच गया है,

उत्तराखंड में चमोली के पोखरी क्षेत्र में सोमवार को दूसरे दिन भी एक गुलदार मृत मिला है। गुलदार का शव मिलने की सूचना से बन विभाग में हड़कंप मच गया है,

केदारनाथ वन प्रभाग के नागनाथ पोखरी रेंज में पोखरी-रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर मयाणी गांव के समीप खेतों में पांच वर्षीय मादा गुलदार का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। रविवार को भी इसी मोटर मार्ग पर सड़क किनारे करीब एक वर्ष के गुलदार का शव पड़ा मिला था,

क्षेत्र में दूसरे दिन गुलदार का शव मिलने से वन विभाग के हाथ पांव फूल गए। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी इंद्र सिंह नेगी ने बताया कि वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पड़ताल की, उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही गुलदारों की मौत के मामले में कुछ कहा जा सकता है। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के नागनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर गुलदार का शव कब्जे में लिया गया है। गुलदार के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों गुलदारों के मौत का कारण सामने आ पाएगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!