इज़रायल हमास युद्ध: भारत का ऑपरेशन अजय, पहली फ्लाइट से स्‍वदेश लौटे 212 भारतीय

0

दिल्‍ली:   इज़रायल (Israel) से ‘ऑपरेशन अजय’ (Operation Ajay) के तहत भारत पहली फ्लाइट भारत आ गई है. इस फ्लाइट से 212 भारतीय स्‍वदेश लौटे हैं. एक अनुमान के अनुसार, इज़रायल में 18 हजार के लगभग भारतीय फंसे हैं. इनमें ज्‍यादातर आईटी प्रोफेशनल और छात्र हैं. बीते शनिवार को हमास (Hamas) ने इज़रायल पर हमला किया, तब से वहां युद्ध जैसे हालात हैं. इज़रायल और हमास युद्ध के बीच फंसे भारतीयों को निकालने के लिए मोदी सरकार ने विशेष अभियान चलाया है, जिसे ‘ऑपरेशन अजयन’ नाम दिया गया है.

इज़रायल में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारतीय दूतावास लोगों को डेटा तैयार कर रहा है. ऑपरेशन अजय के तहत यात्रियों को यात्रियों को “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर चुना जा रहा है. भारतीय यात्रियों को स्‍वदेश लाने का खर्च मोदी सरकार उठा रही है. इज़रायल से पहली फ्लाइट जब नई दिल्‍ली पहुंची, तो स्‍वदेश लौटे लोगों की अगवानी के लिए केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मौजूद थे.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!