हरिद्वार। बोंगला बहादराबाद के टोल प्लाजा के गुंडों की गिरफ्तारी हुई।

0

Sharda news 24  Ashok giri

हरिद्वार। बोंगला बहादराबाद के टोल प्लाजा के गुंडों की पहली बार गिरफ्तारी हुई। पहले पुलिस इनपर रहम कर देती थी. इस बा फर्जी पर्ची का पुलिस कर्मी ने विरोध किया तो उसे ही पीट डाला। टोल प्लाजा पर नियुक्त कर्मियों द्वारा की गई गुंडागर्दी पर पुलिस द्वारा सख्त एक्शन लिया है। 24 घंटे के अंदर ही अभियुक्तों को धर दबोचा, अब सभी जेल जाएंगे।

13.10.23 को वादी श्री वीर सिंह पुत्र जसवन्त सिंह नि0 ग्राम घाट परतापुर मेरठ उ0प्र0 द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक- 12.10.2023 को समय करीब 21.30 बजे हरिद्वार से मेरठ अपने घर जा रहा था जब मै अपनी कार से शान्तरशाह स्थित टोल प्लॉजा पर मौजूद कर्मचारी ने टोल फीस 200 रुपये मांगे तो मेरे द्वारा टोल टैक्स 200 रुपये दिये गये और इनके द्वारा फीस रशीद दी गई जिसको थोड़ा आगे आकर देखा तो वह रशीद फर्जी थी जिस पर किसी और गाड़ी का नबर डला था, जब मेरे द्वारा टोल पर उक्त फर्जी रसीद के संबंध में बोला तो टोल पर मौजूद 10-12 लोगो द्वारा एक राय होकर लाठी डण्डो से मारपीट कर घायल कर दिया व गाडी मे तोड फोड कर वादी का फोन छीनकर वादी के पत्नी व बच्चो से साथ मारपीट की गयी तथा धोखाधडी से टोल की फर्जी रसीद दी गयी जिसके सम्बन्ध मे थाना पर तत्काल मु0अ0सं0- 420/23 धारा- 147,148,323,420,427,392,509,120बी भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 चरण सिंह सुपुर्द की गयी । बहादराबाद के इस टोल प्लाजा पर अक्सर रोजाना लड़ाई झगड़ा टोल पर मौजूद लोगों द्वारा किए जाते हैं यात्रियों से बदतमीजी से पेस आते हैं

विवेचक द्वारा घटनास्थल निरीक्षण सीसीटीवी फुटेज, बयान वादी व मुखबिर की सूचना पर दिनांक- 14.10.23 को राधिका इन्कलेव निकट टोल प्लाजा से वादी का छीना गया मोबाईल सहित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।गिरफ्तार अभि0गणों को समय से मा0 न्यायालय पेश किया जायेगा ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!