भीमगोडा क्षेत्र में 2 दिन पहले हुई महिला की हत्या के हत्यारो को नहीं पकड़ा गया पुलिस की तलाश जारी
Sharda news 24 अशोक गिरी हरिद्वार
उत्तराखंड हरिद्वार के भीमगोड़ा क्षेत्र
की शिवनगर गली में परसों दिनदहाड़े हुई महिला की हत्या मामले में पुलिस के हाथ अभी हत्यारों के गिरेबान तक नहीं पहुंचे हैं हालांकि पुलिस की ओर से शीघ्र हत्याकांड के खुलासे का दावा किया गया है।हत्यारों की पहचान में बड़ी बाधा घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी न होना भी है। जिसके बाद पुलिस अब मौके पर सक्रिय मोबाइल फोन नंबर खंगालने में जुटी है।
हत्याकांड के पीछे किसी जानकार का हाथ शामिल होने की चर्चा भी है। पुलिस की जांच में यह एंगल भी शामिल है। अभी पुलिस अधिकारी इसको लेकर कुछ भी खुलकर नहीं कह रहे हैं।
घनी आबादी के बीच पेशे से टेलर महेश सैनी का घर है। घर में आने जाने का मात्र एक ही रास्ता है। घर के अगल बगल में बड़ी संख्या में घर हैं। ऐसे में किसी के यहां अगर किसी शख्स की एंट्री होती है तो किसी न किसी की निगाह उस पर अवश्य पड़ती है। घर में घुसकर महिला की हत्या कर फरार हुए आरोपी को किसी ने देखा तक नहीं। अभी तक पुलिस को कोई चश्मीदद भी नहीं मिला है।
बेहद सघन आबादी में महिला के चीखने की आवाज भी किसी नहीं सुनी। घटनास्थल पर सामान अस्त-व्यस्त भले ही मिला है, लेकिन टेलर मास्टर के घर में लूट के मकसद से बदमाशों के आने पर भी सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में कातिल के परिचित होने की संभावना बढ़ रही है। फिलहाल पुलिस अपराध की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है।
