मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की

0

sharda news 24 अशोक गिरी हरिद्वार

Uttrakhand  जिला हरिद्वार में गुरूवार को जिला कार्यालय सभागार बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के सुझाव हों तो वह साझा कर सकते हैं तथा कोई भी शिकायत हो तो लिखित रूप में शिकायत दे सकते हैं।

निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वोटर लिस्ट का प्रकाशन हो चुका है और सभी राष्ट्रीय स्तर की पार्टियों को वोटर लिस्ट उपलब्ध करा दी गई है। सभी पार्टियां अपने अपने निर्वाचन अभिकर्ताओं के सहयोग से बूथ लेवल पर वोटर लिस्ट चेक करा लें ताकि कोई भी नाम छूटा हो या हटाया जाना हो तो उसे नियमानुसार हटाया या जोड़ा जा सके।

जनपद में पोलिंग बूथों को लेकर किसी भी प्रकार की दिक्कत हो तो उससे भी अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु भी स्वीप कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह, जिला निर्वाचन अधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, सीडीओ प्रतीक जैन, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह, बसपा से डॉ.नाथीराम, कांग्रेस से अमित नौटियाल, सीपीआई से राजीव गर्ग, आर पी जखमोला, बसपा के विकास कुमार, विकेश कुमार, बीजेपी से आशु चौधरी, आशुतोष शर्मा, नकली सिंह सैनी, शौभाराम प्रजापति, अरविंद गौतम, लव शर्मा आदि उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!