Rudrapur news: टियर गैस गन का शेल फटा; एसएसपी मंजुनाथ टीसी और आरआई मनीष शर्मा जख्मी

0
20240314_140710

मनोज शर्मा

रुद्रपुर पुलिस लाइन में कुमाऊं डीआईजी के निरीक्षण के दौरान जवानों का अश्रु गैस गन के बैरल में शेल फट गया जिसकी चपेट में आकर एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी और आरआई मनीष शर्मा जख्मी हो गए है,

 

रुद्रपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, रुद्रपुर पुलिस लाइन में कुमाऊं डीआईजी के निरीक्षण के दौरान जवानों का अश्रु गैस गन के बैरल में शेल फट गया, जिसकी चपेट में आकर एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी और आरआई मनीष शर्मा जख्मी हो गए, आननफानन में दोनों अधिकारियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,

जानकारी  के अनुसार कुमाऊं डीआईजी योगेंद्र रावत पुलिस लाइन में निरीक्षण कर रहे थे, इस दौरान एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी अश्रु गैस गन को पकड़कर डेमो लेने लगे, इस दौरान अचानक गन के बैरल का शेल फट गया, जिसकी चपेट में आने से एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी और आरआई मनीष शर्मा घायल हो गए है,

आरआई  शर्मा के हाथ में चोट लगी है, अचानक हुई घटना से पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया, तुरंत ही दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है,

 

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!