भाजपा स्टार प्रचारकों के दौरे के क्रम में आज 5 अप्रैल को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरिद्वार पहुंच रहे हैं।
भाजपा स्टार प्रचारकों के दौरे के क्रम में आज 5 अप्रैल को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरिद्वार पहुंच रहे हैं
जेपी नड्डा हरिद्वार के आर्यनगर चौक से ऋषिकुल मैदान तक रोड़ शो निकालेंगे और ऋषिकुल मैदान में ही विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जूना अखाड़े में मायादेवी मंदिर में पूजा अर्चना करने के साथ ही साधु संतो के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान जेपी नड्डा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। जेपी नड्डा के दौरे को लेकर साधु संतो में भी खासा उत्साह है। जेपी नड्डा के दौरे को यादगार बनाने को लेकर भाजपाई पदाधिकारी अपनी तैयारियों में जुटे हैं। हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान के साथ ही जूना अखाड़े में भी भव्य पंडाल बनाया गया है। आज ऋषिकुल में होने वाली जनसभा और रोड शो को लेकर संगठन महामंत्री अजय कुमार और हरिद्वार लोकसभा प्रभारी कुलदीप कुमार समेत तमाम नेता जेपी नड्डा के दौरे की तैयारियों को लेकर पिछले कुछ दिनों से हरिद्वार में ही डटे हैं।

अशोक गिरी हरिद्वार