Haridwar news:-रिश्तों को कलंकित करती घटना से उठा पर्दा, मासूम से दरिंदगी के आरोपी को दबोचा

0
Screenshot_20240508_152921_WhatsApp

मनोज शर्मा

 समाज को शर्मसार करने वाली घटना से हरिद्वार पुलिस ने उठाया पर्दा

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल की लीडरशिप में हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी सफलता

रिश्तों को कलंकित करने वाले आरोपी को पुलिस ने  पकड़ा, बच्ची को कथित मामा ने अभियुक्त से बदला लेने हेतु ट्रैप की तरह किया इस्तेमाल

“मामा जैसे पवित्र रिश्ते को किया कलंकित”

दरिंदगी का वीडियो सामने आने पर परिजनों ने लगाई थी इंसाफ की गुहार, एसएसपी ने आरोपियों को जल्द पकड़ने के दिए थे निर्देश,

इस प्रकार की घटनाएं समाज को झकझोरती हैं जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंतनीय है, सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का पूरा प्रयास रहेगा- एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल

दिनांक 02.05.2024 को कोतवाली गंगनहर निवासी शिकायतकर्ता द्वारा तहरीर दी गई कि शिकायतकर्ता का सगा साला अक्सर उसकी नाबालिक बेटी को अक्सर अपने घर लाता-ले जाता था। कुछ समय पूर्व एक वीडियो वायरल होने पर शिकायतकर्ता को जानकारी मिली कि उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया है। उक्त शिकायत एवं वायरल वीडियो के आधार पर कोतवाली गंगनहर पर आरोपी व मामा सहित 03 आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0- 217/2024 धारा 363,376(DB),354(ग) IPC व 5(g)(n)/6, 13/14, 16/17 पोक्सो अधिनियम दर्ज किया गया,

करीब 12 वर्षीय बच्ची से जुड़ा बेहद संवेदनशील मामला होने के दृष्टिगत एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्यवाही करने के सम्बन्ध में दिए गए निर्देश पर एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह व सीओ रुड़की नरेन्द्र पंत द्वारा खुद मामले की मॉनिटरिंग करते हुए टीमें गठित की,

पुलिस टीमों द्वारा दिन-रात आरोपियों की तलाश करते हुए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया साथ ही हर छोटी-बड़ी सूचना का आपस में आदान-प्रदान किया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 05.05.2024 को पीड़िता से दुष्कर्म के आरोपित मुर्सलीन उर्फ काला को पनियाला रोड़ रुड़की से दबोचने में सफलता हासिल की, आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है,  पुलिस टीमें अब पीड़िता के कथित मामा एवं वीडियो वायरल करने वाले अन्य लोगों की तलाश में जुटी है,

गिरफ्त में आए आरोपी से पूछताछ करने पर प्रकाश में आया कि वायरल वीडियो एक षड़यंत्र के तहत पीड़िता के सगे मामा द्वारा बनाया गया था जिसका उद्देश्य अपनी दूसरी बहन के साथ गिरफ्त में आए आरोपी के नाजायज संबंध से क्षुब्ध होकर उससे बदला लेना था।

आरोपी:-
1- मुर्सलीन उर्फ काला पुत्र जान आलम निवासी सालियर कोतवाली गंगनहर हरिद्वार

आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0-208/24 धारा 354 IPC भादवि व 67(B) IT.Act में वांछित

पुलिस टीमः-
1- प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार
2- उ0नि0 विपिन कुमार
3- म0उ0न0 करूणा रौंकली
4- हे0का0 सन्दीप कुमार
5- का0 लाल सिंह
6- कांस्टेबल पूजा रावत

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!