चारों धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या एकदम बढ़ने से शहर व्यापार मंडल आया श्रद्धालुओं के साथ सुविधा वह व्यवस्था पड़ रही छोटी
शारदा न्यूज़ 24 अशोक गिरी हरिद्वार
उत्तराखंड हरिद्वार में चारधाम यात्रा के लिए एकाएक बड़ी संख्या में यात्री उमड़ने से व्यवस्थाएं छोटी पड़ती दीख रही हैं।कल के हंगामें के बाद आज भी श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन के लिए सुबह से ही जिला पर्यटन कार्यालय के बाहर जुट गए। जिससे लाईन बाहर सड़क तक पहुंच गई। अव्यवस्थाओं को लेकर अब शहर व्यापार मंडल भी यात्रियों के समर्थन में आ गया है और व्यापारियों ने कल श्रद्धालुओं के समर्थन में सुविधाएं बढ़ाने की मांग को लेकर जिला पर्यटन कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया। व्यापार मंडल महामंत्री अमन शर्मा का कहना है कि यदि यात्रियों के हित में व्यवस्थाएं नहीं बनाई गई तो व्यापार मंडल सड़क पर उतरकर सरकार और पर्यटन विभाग के खिलाफ आंदोलन करेगा। वहीं जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश यादव ने बताया कि कल के सापेक्ष आज व्यवस्थाओं में काफी सुधार किया गया है। श्रृद्धालुओं की भी पंजीकरण के लिए अलग-अलग तीन कतारें बनाई गई हैं। जिससे यात्री आसानी से पंजीकरण करा सकें। उन्होंने बताया कि शुरुआती दिनों एकाएक यात्रियों के आने से व्यवस्थाएं प्रभावित होती हैं लेकिन आने वाले दिनों में सभी यात्रियों का रजिस्ट्रेशन हो यह सुनिश्चित किया जाएगा।

