राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के महानायक राजीव गांधी की पुण्यतिथि को राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना के साथ एक नई यादगार के रूप में मनाया गया

0

Sharda news 24 अशोक गिरी हरिद्वार

विनीत धीमान (द्वारा)

हरिद्वार 21 मई।संचार क्रांति के जनक भारत रत्न राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि आज भगत सिंहराष्ट्र की एकता एवं अखंडता के महानायक राजीव गांधी की पुण्यतिथि को राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना के साथ एक नई यादगार के रूप में मनाया गया। चौक स्थित जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में श्रद्धा एवं सोहार्द की परिकल्पना के रूप में मनाई गई । राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के महानायक राजीव गांधी की पुण्यतिथि को राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना के साथ एक नई यादगार के रूप में मनाया गय

राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र के अध्यक्ष पंडित पदम प्रकाश शर्मा ने कहा कि भारत को संचार क्रांति के युग में प्रवेश कराने वाले राजीव गांधी के बलिदान को यह देश कभी नहीं भूलेगा । नेहरू परिवार द्वारा राष्ट्रीय हित में दिए गए योगदान का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश के लिए जो बलिदान किया उसके लिए यह राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा। राजीव गांधी के पुत्र राहुल गांधी एवं पुत्री प्रियंका गांधी द्वारा राष्ट्र निर्माण के लिए किये जा रहे प्रयासों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि जब देश का संविधान, संस्कृति और संस्कार खतरे में हों तो राष्ट्र निर्माताओं की याद आना स्वाभाविक है। देश के प्रधानमंत्री और सच्चे राष्ट्र सेवक के रूप में राजीव गांधी द्वारा लिए गए निर्णयों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य कांग्रेस के ही हाथों में सुरक्षित है। राष्ट्रभक्त और चरित्रवान राजनेता के चित्र को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की जनता उनके बलिदान का भार उतर रही है। संस्था के सचिव सुखबीर सिंह ने राजीव गांधी का भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि नेहरू परिवार के उपकार और बलिदानों को यह देश कभी विस्मृत नहीं कर सकता। राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख थे संस्था के वरिष्ठ ओ.पी.चौहान , विभोर चौधरी, कुलदीप सिंह, ललित शर्मा तथा जाकिर हुसैन सहित बड़ी मात्रा में प्रशिक्षक और प्रशिक्षु उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!