Pouri news:-पौड़ी पुलिस ने वाहनों के शीशे तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर अभियुक्त को 12 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर पहुँचाया सलाखों के पीछे

0
Screenshot_20240623_195456_WhatsApp

मनोज शर्मा

 

पौड़ी पुलिस ने वाहनों के शीशे तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर अभियुक्त को 12 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर पहुँचाया सलाखों के पीछे।

दिनाँक 21.06.2024 को वादी मौ0 यूसुफ, निवासी गाड़ीघाट कोटद्वार जनपद पौड़ी गढव़ाल ने कोतवाली कोटद्वार पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि दिनाँक 20.06.2024 को किसी अज्ञात व्यक्त ने वादी के घर के बाहर खड़े पिकअप वाहन का शीशा तोड़कर उसमे से रू0 38,000/- चोरी कर ली है। इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0 -159/2024, धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम द्वारा तत्काल थाना क्षेत्र में सम्भावित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुये व पतारसी सुरागरसी करते हुए अभियोग उपरोक्त में संलिप्त अभियुक्त अमित कुमार को लकड़ी पड़ाव कोटद्वार से मय चोरी किये गये रू0 36,000/- के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त आदतन अपराधी है, अभियुक्त द्वारा पूर्व में भी थाना क्षेत्रान्तर्गत गाडियों के शीशे तोड़ने की वारदात की जा चुकी हैं। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पंजीकृत अभियोगः-
1- मु0अ0सं0 159/2024, धारा-379 भादवि

नाम पता अभियुक्त-
1- अमित कुमार पुत्र श्री सुरेन्द्र प्रसाद R0 म0न0 27 ग्रा0-जिकुणीया वल्ला पो0ओ0 तिमलसैण तह0 लैन्सडाउन रिखणीखाल पौडी गढवाल उम्र -23 वर्ष

पुलिस टीम-
1-उ0नि0 किशनदत्त शर्मा
2-हे0कानि0 183 नापु0 हेमन्त कुमा
3-कानि0 425 नापु0 चन्द्रपाल

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!