हल्द्वानी। म्यूजिक सीखने गई 11वीं की छात्रा के साथ टेपों चालक ने किया दुष्कर्म पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

 

अशोक गिरी हरिद्वार

Dr AR khan/ Ashok giri/ Himanshu Giri/

Dr Kumud/Manoj kumar/

हल्द्वानी। म्यूजिक सीखने गई 11वीं की छात्रा के साथ कैब चालक ने खाली प्लॉट में कैब के अंदर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद वह छात्रा को मंगलपड़ाव में छोड़कर फरार हो गया। छात्रा ने घर जाकर आपबीती परिवार वालों को बताई। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली जाकर पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय 11वीं की छात्रा एक विख्यात स्कूल में पढ़ती है। पुलिस के अनुसार वह शाम को म्यूजिक सीखने एक टेंपो से जाती थी। पुलिस ने बताया छात्रा दिमाग से थोड़ी कमजोर भी है। इसी का फायदा उठाकर टेंपो चालक रविवार को उसे घर लाने के बदले एक सुनसान क्षेत्र के खाली प्लाॅट में ले गया। यहां उसने टेंपो के भीतर ही छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी।

घटना को अंजाम देने के बाद वह नाबालिग को वापस मंगलपड़ाव पर छोड़कर फरार हो गया। छात्रा घर पहुंची तो उसने रोते हुए पूरी घटना परिजनों को बताई जिसके बाद परिजन छात्रा के साथ कोतवाली पहुंचे और लिखित तहरीर दी। पुलिस ने आनन-फानन में मुकदमा दर्ज किया और लड़की के बताए रूट पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आरोपी की पहचान होते ही एक टीम गठित कर सोमवार को मंगलपड़ाव चौकी क्षेत्र के घास मंडी इलाके से दबोच लिया गया।

सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि आरोपी लाइन नंबर पांच बनभूलपुरा निवासी मो.नदीम को गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी को न्यायालय के में पेश किया गया तथा न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!