विकास को नहीं विनाश को न्यौता दे रही मौजूदा सरकार,,विधायक सुमित हृदेश,,

0

अशोक गिरी हरिद्वार

हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि डबल इंजन सरकार के राज में देवभूमि त्राहिमाम कर रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तक आपदा जैसे हालात बने हुए हैं। डबल इंजन सरकार आपदा प्रबंधन के मामले में फेल साबित हुई है। विधायक सुमित हृदयेश गुरूवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने जनसरेाकार से जुड़े तमाम मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार आस्था के साथ भी खिलवाड़ कर रही है। बाबा केदारनाथ धाम में चढ़ाया गया 125 करोड़ रूपए का सोना गायब हो गया है। उसका कहीं अता पता नहीं है। गायब सोने को ढूंढने के बजाए भाजपा नेता बायानबाजी में लगे हुए हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि कहीं न कहीं दाल में काला जरूर है। ऑल वेदर रोड के नाम पर पूरे पहाड़ को आपदा का दंश झेलने के लिए छोड़ दिया है। ऑल वेदर रोड महज नाम की रह गई है। आल वेदर रोड की मौजूदा हालात सरकार द्वारा किए गए कार्यों की गवाही दे रहीं हैं। सबसे ज्यादा आपदा ऑल वेदर रोड क्षेत्रों में आई है। विधायक ने कहा कि सरकार के विकास का कोई रोड मैप नहीं है। विकास के नाम पर विनाश को न्यौता दिया जा रहा है। बदहाल चिकित्सा सेवाओं की वजह से प्रदेश की जनता त्रस्त है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में मरीज असमय ही मौत के आगोश में जा रहा है। अतिक्रमण के नाम पर लोगों को उजाड़ा जा रहा है। जाम के नाम पर सड़क चौड़ीकरण कर हल्द्वानी शहर को उजाड़ने का आरोप भी उन्होंने सरकार पर लगाया। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों को उजाड़ने के बजाए शहरवासियों को आईएसबीटी और रिंग रोड की सौगात दी जाती।

सुमित हृदयेश ने कहा कि कमीशन के नाम पर प्रदेश को चौतरफा लूटा जा रहा है। गाड़ियों की फिटनेस का काम और गोला नदी मे खनन कार्य को निजी हाथों में देकर कमीशन का जो खेल खेला जा रहा है वो बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुमित हृदयेश ने कहा कि हाल में सम्पन्न बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनावों के नतीज़ों ने भाजपा सरकार को आईना दिखाने का काम किया है और अब निकाय और पंचायत चुनावों में भी यही ट्रेंड देखने को मिलेगा क्योकि जनता जाग चुकी है और भावनाओ से खिलवाड़ से आजिज आ चुकी है। प्रेसवार्ता मे जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष एड. गोविन्द बिष्ट, हरीश मेहता, हेमंत बगडवाल, डॉ मयंक भट्ट, सुहेल सिद्दीकी, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, जाकिर हुसैन, हेम पांडे, नरेश अग्रवाल, गिरिश पांडे, दीप पाठक, संदीप भैसोडा, हरीश लाल वैध शामिल रहे।

 

 

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!