हरिद्वार 3जुलाई ओलंपियन सर्वजोत सिंह ने हरिद्वार पहुंच बच्चों से मुलाकात कर उन्हें अपना लक्ष्य निधारित कर आगे बढने के लिए कहकर उनका उत्साहवर्धन किया।

0

अशोक गिरी हरिद्वार

(विनीत धीमान हरिद्वार)  रिपोर्ट

हरिद्वार 3जुलाई ओलंपियन सर्वजोत सिंह ने हरिद्वार पहुंच बच्चों से मुलाकात कर उन्हें अपना लक्ष्य निधारित कर आगे बढने के लिए कहकर उनका उत्साहवर्धन किया

उन्होंने कहा की आप जो कुछ भी करें मन लगाकर व माइंड को सैट कर करें निश्चय ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे।

देहरादून से अम्बाला जाते समय अपने परिजनों के साथ जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केन्द्र में पहुंचने पर सर्वजोत सिंह का संस्था के अध्यक्ष पदम प्रकाश शर्मा,कार्यकारी अध्यक्ष ओ.पी.चौहान,सचिव सुखवीर सिंह कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने स्वागत किया।

इस अवसर पर सर्वजोत सिंह ने संस्था मे खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों से मिलकर उन्हें खेल के टिप्स देकर उनका उत्साहवर्धन किया।बच्चों ने उनके साथ फोटोशैशन कराया व आटोग्राफ लिए।

इस मौके पर परमजीत सिंह वाईस प्रिंसिपल डी.पी.एस.,आलोक शर्मा,कुलभूषण शर्मा, सतबीर मलिक सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!