हरिद्वार कनखल तीन दिन पहले कनखल क्षेत्र में हुई लूट का नकाबपोश बदमाश मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
अशोक गिरी हरिद्वार
हथियारों और रिवाल्वर के बल पर कनखल क्षेत्र में एक के बाद एक घटनाओ को अंजाम देने वाले एक बदमाश से पुलिस और एसओजी टीमकी मुठभेड़ पुलिस की और से जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके साथी फरार हो गए पुलिस तलाश कर रही
पुलिस कप्तान परविंदर डोभाल ने बताया कि कनखल क्षेत्रमें करीब तीन दिन पहले नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट को अंजाम दिया था
इसी क्षेत्र में दो महीने पहलेभी दिनदहाड़े सुनार की दुकानमें घुसकर तमंचे के बल पर लूट की वारदात हुई थी बदमाशों की धर पकड़ के लिए पुलिस और एसओजी की टीम लगाई गई थी मुखबिर की सूचना पर संयुक्तटीम ने कनखल क्षेत्र में संदिग्ध को रोकने का इशारा किया इससे बचकर फरार होने के दौरान पुलिस पर फायरिंग भी कर दी जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी और वहघायल हुआ पूछताछ के समय उसने अपना नाम मोहित निवासी अकोदा खुर्द लक्सर बताते हुए लूट की घटनाओंका अंजाम देने की बात कबूल करी और उसने अपने साथियों के नाम भी बताएं घायल बदमाश का उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है जल्द ही घटना में शामिल रहे अन्य बदमाशों को गिरफ्तार करलिया जाएगा


