हरिद्वार मेयर प्रत्याशी के नाम की घोषणा अभी नहीं होने के चलते हुए दावेदारों के दिलों की धड़कनें काफी बढ़ी
हिमांशु गिरी हरिद्वार
हरिद्वार मेयर प्रत्याशी के नाम की घोषणा अभी नहीं होने के चलते हुए दावेदारों के दिलों की धड़कनें काफी बढ़ी
हुई है जबकि करीब दो दर्जन से अधिक पार्षदों के नाम कटने की खबर हवा में तेजी से चल रही है फिलहाल तो भाजपा के संगठन के पैनल में प्रत्याशियों के नाम की सूची का लिफाफा बंद किया हुआ है दावेदार अपने सूत्रों से संपर्क साधने में लगातार जुटे हुए हैं अपने आसपास के आकाओं के घरों की और उनके आसपास परिक्रमा लगाने की पूरी कोशिश में लगे हुए हैं
निकाय चुनावों के लिए आज से नामांकन भी शुरू हो जाएगी इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने रीटर्निंग ऑफिसर की भी तैनाती नियुक्ति कर दी है हरिद्वार नगर निगम में 192923 मतदाता है निगम नगर निगम हरिद्वार के लिए रिटर्निंग ऑफिसर A D L O लक्ष्मी राज चौहान की तैनाती की गई है जबकि शिवालिक नगर पालिका के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार को रिटर्निग ऑफिसर बनाया गया है शिवालिक नगर के लिए कक्ष संख्या 337 में नामांकन की प्रक्रिया पूरी होगी निगम नगर निगम के लिए न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या 350 में नामांकन पत्र खरीदने और जमा करने कI कार्य होगा 27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कार्य चलेगा 31 दिसंबर से एक जनवरी 2025 तक 10:00 बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच आदि का कार्य किया जाएगा नामांकन वापसी 2 जनवरी को शाम 4:00 बजे तक किया जा सकेगा 30 जनवरी को सुबह 8:00 से शाम 5:00 बजे तक मतदान होगा
हरिद्वार नगर निगम में मेयर पद के लिए कुल मतदाताओं की संख्या 192923 है इनमें से 91065 महिलाएं और 1017 90 पुरुष मतदाता हैं शिवालिक नगर पालिका परिषद में कुल मतदाताओं की संख्या 38188 है इसमें से 18273 महिलाएं और पुरुष 19903 पुरुष मतदाता है
