फिर तेज गति से गाड़ी चलाने पर हुआ जबरदस्त हादसा नहीं मान रहे लोग तेज स्पीड से वाहन चलाने पर खुद मौत का शिकार हो रहे और दूसरों के लिए खतरा बने हुए

0
Screenshot_2025_0328_122411

अशोक गिरी हरिद्वार

आधी रात को हरिद्वार आ रहे यात्रियों पर अनियंत्रित गति कहर बनकर टूटी। होंडा सिटी कार सवार सात युवक गाजियाबाद से हरिद्वार घूमने के लिए जा रहे थे। बृहस्पतिवार रात दो बजे रायपुर नंगली के पास हाइवे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करके दूसरी ओर पलट गई।

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रतनपुरी क्षेत्र में रायपुर नंगली के पास तेज रफ्तार होंडा अमेज कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

हादसे में कार सवार मोहित (22) पुत्र रोहताश निवासी विजयनगर, गाजियाबाद और कुणाल (25) पुत्र मनोज पाल निवासी बिहारीपुर, गाजियाबाद की मौत हो गई। हादसे में कार सवार पांच अन्य युवक गंभीर घायल हो गए।

कार सवार सात युवक गाजियाबाद से हरिद्वार घूमने के लिए जा रहे थे। बृहस्पतिवार रात दो बजे रायपुर नंगली के पास हाइवे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करके दूसरी ओर पलट गई। पुलिस ने घायलों को खतौली अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों को सूचना दी गई है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!