हरिद्वार की तहसील में दाखिल खारिज के नाम पर हरिद्वार तहसील में पटवारी के सहायक अनुज कुमार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार पटवारी पर भी शक किया जा रहा
हरिद्वार की तहसील में दाखिल खारिज के नाम पर हरिद्वार तहसील में तैनात महिला पटवारी मोनू भारती उर्फ मोनिका के सहायक अनुज कुमार को देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने 4500 रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है
शिकायतकर्ता ने विजिलेंस टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके द्वारा खरीदे गए भूखंड का नामदर्ज यानी दाखिल खारिज करने के लिए उसकी पत्नी के नाम से एक प्रार्थना पत्र तहसील में दाखिल किया गया था इस प्रक्रिया के लिए महिला पटवारी मोनू भारती उर्फ मोनिका द्वारा लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी शिकायत करता पटवारी को रिश्वत नहीं देना चाहता था इसलिए उसने विजिलेंस को इसकी शिकायत की शिकायत सही पाए जाने के बाद विजिलेंस की टीम ने योजनावध तरीके से कार्यवाही को अंजाम दिया
बुधवार को तहसील हरिद्वार परिसर में पटवारी के सहायक के रूप में कार्य कर रहे अनुज कुमार को रुपए rs 4500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है बताया जा रहा है कि ऐसा हर व्यक्ति के साथ में रिश्वत का खेल खेला जाता है अगर इस रिश्वत ना दी जाए तो उनका काम नहीं होता उनका भलाबुरा कहकर बाहर कर दिया जाता है ऐसी बहुत शिकायतें सुनने में आ रही हैं

