Haridwar news:-शिवालिक नगर पालिका मे कुछ सभासदों द्वारा आउटसोर्स संविदाकर्मी से अभद्रता के बाद किया कार्य बहिष्कार

0
Screenshot_20250430_134347_WhatsApp

Haridwar news:-

हरिद्वार, नगर पालिका शिवालिक नगर हरिद्वार के आउटसोर्स कर्मचारी के साथ वार्डों में कुछ सभासदों एवं उनके प्रतिनिधियों के द्वारा अभद्रता बदतमीजी के खिलाफ कर्मचारियों में आक्रोश उत्पन्न होने के बाद कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर चले गए,

इस प्रकरण को लेकर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र तेश्वर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र श्रमिक एवं यूनियन के प्रतिनिधि ने पालिका अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा जी से मुलाकात कर विस्तार पूर्वक चर्चा कर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए सभासदों के व्यवहार की कड़ी निंदा की है पालिका अध्यक्ष द्वारा यूनियन के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि किसी भी कर्मचारी का शोषण नहीं होने दिया जाएगा इस प्रकरण को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए निंदा की कार्य बहिष्कार के 9वे दिन भी प्रकरण से संबंधित सभासदों ने अपने किए कृत्य पर खेद व्यक्त भी नहीं किया।तथा अभी तक उनकी हठधर्मिता के चलते शिवालिक नगर की जनता को जो परेशानी हो रही है उसके संबंधित सभासद जिम्मेदार हैं किसी भी जनप्रतिनिधि ने इन मजदूरों की सुध नहीं ली इसी के चलते आज कर्मचारियों ने शिवालिक नगर में शांति पूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रैली निकाली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र श्रमिक ने कहा की संबंधित प्रकरण पर सभासदों द्वारा खेद व्यक्त नहीं किया गया तो आंदोलन को क्रमवार और तेज किया जाएगा,

                    प्रदेश अध्यक्ष सुरेंदर तेश्वर ने कहा की जिन सभासदों के द्वारा कर्मचारियों के साथ अभद्रता,बदतमीजी की गई है उन्हें खेद व्यक्त करना चाहिए ताकि इस भीषण गर्मी में जनता को जो परेशानी हो रही है इसका समाधान हो सके, विरोध प्रदर्शन करने वालों में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस रजिस्टर्ड राष्ट्रीय स्वतंत्र ट्रेड यूनियन (अराजनीति) के शाखा अध्यक्ष सनी टाक, शाखा महामंत्री अजीत कुमार,सलाहकार संजय, गौतम,कृष्ण,सनी,कुलदीप, मांगेराम,विशाल,सनी,शुभम, अंकित,रूपा,रचना, सुशीला,उमा जतिन,सोनिया,गोपाल,राजेश, दौलत,रामकुमार,पवन,पूजा, रीना,ओमवती,अमरीश,विनोद, अर्जुन,अमन त्रिपाठी पवन कुमार अश्वनी,नरेश,रेखा,कविता,वंदना, बलवंत,अभिषेक,बृजेश,मनोज, बबलू,सौरव,सुरेंद्र,विकास, जसविंदर,तरुण,रब्बासी,विशाल,लोकेंद्र,मुकेश,माधवी,जयंत,रिंकू, अत्तरपाल,सहदेव,आदि कर्मचारियों ने भारी संख्या में भाग लिया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!