Haridwar news:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक झुलसा, गंभीर रूप से हुआ घायल

0
Screenshot_20250523_150238_Google

मनोज शर्मा

    हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक झुलसा, गंभीर रूप से हुआ घायल

 

कांगड़ी गली नंबर-4 के  बालाजी दरबार में बृहस्पतिवार सुबह पुताई कर रहा एक युवक हाईटेंशन बिजली की लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया,  पास ले  अस्पताल में ले जाने पर उसे जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया है, बिजनौर निवासी 25 वर्षीय आशु पुताई के रोलर को लोहे के डंडे में बांधकर छत की दीवार पर पेंट कर रहा था छत से लगभग दस फुट ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन की लाइन की तार से लोहे की रोड टकरा गयी  जिससे ब्लास्ट हुआ, ब्लास्ट युवक के कपड़े दीवारों पर चिपक गए और मकान की छत व दीवार में दरारें तक आ गईं, सीमेंट भी उखड़ कर गिर गया,

 

आसपास के लोगों ने आशु को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया, वहीं, गांव में जा रही 11 हजार वोल्टेज की बिजली की लाइन भी टूटकर नीचे गिर गई, ऊर्जा निगम ने सूचना मिलते ही दोनों लाइनों को शटडाउन कर दिया, गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के अनुसार पेंटर आशु गंभीर रूप से झुलस गया, उसका जौलीग्रांट में उपचार चल रहा है।

← Back

Thank you for your response. ✨

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!