Haridwar news:-व्यापार के नाम पर 20 लाख उधार लेकर गायब हो गया आरोपी

0
Screenshot_20250523_150148_Google

मनोज शर्मा

व्यापार के नाम पर 20 लाख उधार लेकर गायब हो गया आरोपी

हरिद्वार में धोखाधडी  का एक नया मामला सामने आया है कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती खड़खड़ी में व्यापार करने के नाम पर 20 लाख रुपये लेकर एक व्यक्ति फरार हो गया, मार्च माह से लापता व्यक्ति पर कई लोगों से करोड़ों रुपये लेकर फरार होने का आरोप भी है,

एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच शुरू कर दी गई है, पुलिस के अनुसार दीपक कुमार निवासी प्रधान वाली गली नई बस्ती खड़खड़ी ने एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि आकाश पांडेय निवासी बनखंडी आश्रम भीमगोडा ने उनसे व्यापार के नाम पर बीस लाख रुपये उधार लिए थे, उसने रुपये तीन महीने के भीतर लौटाने का वादा किया था, उन्होंने पांच लाख रुपये चेक के माध्यम से और 15 लाख रुपये सीधे उसके बैंक खाते में जमा करवाए थे,

तय समय बीतने के बावजूद उसने रकम वापस नहीं की और टालता रहा,आरोप है कि 15 मार्च को जब वह आकाश पांडेय से मिलने उसके घर गया तो पता चला कि वह पिछले कई दिनों से लापता है और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है,  पूछताछ करने पर यह भी जानकारी मिली कि आरोपी ने कई अन्य लोगों से भी व्यापार के नाम पर बड़ी रकम उधार ली है और उन्हें चेक देकर टाल रहा था,

आरोप है कि आकाश पांडेय ने साजिश के तहत लोगों को विश्वास में लेकर लाखों रुपये की ठगी की है और अब फरार हो गया है, कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!