उत्तराखंड के सिंगोली भटवारी जल विद्युत परियोजना के कुंड बैराज छोड़ा जाएगा जल सूचित किया जाता है की नदियों के पास ना जाए और न किसी को जाने दें

0

अशोक गिरी

पहाड़ों में हो रही लगातार बरसात के बीच सिंगोली भटवारी विद्युत जल परियोजना के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर बड़ी अपडेट जारी की है जारी विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 26 , 27 ओर 28 जून , 2025 गुरुवार , शुक्रवार ओर शनिवार यानि तीन दिन को सिंगोली भटवारी जल विद्युत परियोजना के कुंड बैराज से (हर दिन का समय) दोपहर 12:00 बजे से लेकर 03:00 बजे तक सभी गेटों से पानी छोड़ा जाएगा l सिल्ट फ्लैशिंग हेतु ऐसा किया जाना अति आवश्यक है। जिस वजह से मंदाकिनी नदी का जल स्तर एवं जल प्रवाह और अधिक बढ़ेगा l

नदी के आसपास रह रहे लोगों को इस विषय में हमारे द्वारा सचेत किया जाता है, कि वे लोग ना ही तो स्वयं तथा ना ही अपने मवेशियों को नदी की ओर जाने दें।

खनन कार्य कर रही संस्था या व्यक्ति जो नदी क्षेत्र में मशीनों या जानवरों का प्रयोग कर रहे हैं, वे भी इस संदेश का संज्ञान लेते हुए स्वयं एवं अपनी मशीनों/जानवरों को दोपहर 12:00 बजे से लेकर 03:00 बजे तक नदी क्षेत्र से दूर रखें l

सधन्यवाद

प्रबंधन’

सिंगोली भटवारी जल विद्युत परियोजना,

बैराज स्थित, कुंड’

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!