हरिद्वार जिला स्वास्थ्य विभाग कांवड़ मेले में 5 स्थानों पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट लगाएगा

0

Ashok Giri Hridwar

हरिद्वार जिला स्वास्थ्य विभाग कांवड़ मेले में 5 स्थानों पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट लगा रहाहै।इसके अलावा जगह जगह स्वास्थ्य कैंप भी रहेंगे।एम आर पी में एक बेड की व्यवस्था भी रहेगी।

हरिद्वार सीएमओ डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पंतद्वीप, बैरागी कैंप, बहादराबाद, रोड़ी बेलवाला में एमआरपी कंटेनर लगाए गए हैं, जबकि हरकी पैड़ी में कांवड़ मेले से पहले मेडिकल रिलीफ स्थापित कर दिया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि एमआरपी कंटेनर आगामी कुंभ एवं अन्य पर्वों पर भी यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित होगा। कांवड़ मेले में 29 अस्थायी कैंपों का भी संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया एक नई पहल के अंतर्गत इस बार पांच अलग अलग स्थानों पर मेडिकल पोस्ट लगाए गए हैं। इन रिलीफ पोस्ट कंटेनर में मरीज के लिए एक बेड की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!