Haridwar news:-धामी कैबिनेट में लिए गए फैसले का शासनादेश ना जारी होने पर निकाय कर्मचारीयों में छाई मायूसी,

0
Screenshot_20250719_155940_Gallery

 

 

Haridwar news:- उत्तराखंड मे धामी सरकार की कैबिनेट मीटिंग में निकाय कर्मचारियों के सम्बन्ध मे लिए गए निर्णय को लागू करने में हो रही विलंबता से प्रदेश की निकाय के सफाई कर्मचारियों में मायूसी छाई हुई है,

उत्तराखण्ड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के मुख्य संयोजक वरिष्ठ श्रमिक नेता सुरेन्द्र तेश्वर एवं संयोजक राजेन्द्र श्रमिक ने बताया कि धामी सरकार ने गत हुई कैबिनेट में निर्णय लिया था कि पूर्व की सरकार के वन टाईम सेटलमेंट स्कीम के अंतर्गत स्थाई किए गए कर्मचारियों को मृतक आश्रित नियुक्ति में प्रतिबंध लगाया था ,वर्तमान सरकार ने उस प्रतिबंध को समाप्त कर मृतक आश्रित नियुक्ति को 2013 की नियमावली में सम्मिलित कर बहाल किया है, जिसका निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने स्वागत किया था,लेकिन अभी तक कैबिनेट के निर्णय का शासनादेश जारी नहीं किया गया है,आदेश की विलंबता से अब सफाई मजदूर में मायूसी छा गई है।
उक्त नेताओं ने प्रदेश के मा0मुख्यमंत्री से मांग की है कि कैबिनेट की बैठक के निर्णय का शासनादेश शीघ्र जारी किया जाए।

राजेंद्र श्रमिक
संयोजक, उत्तराखण्ड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!