Haridwar news:-नगर आयुक्त की आंखों में धूल झोंक कर धूमिल की जा रही हरिद्वार की छवि

0
IMG_20250801_063025

नगर आयुक्त IAS नंदन कुमार की कार्यशैली को कौन नहीं जानता, उनकी साफ छवि को कुछ लोग धूमिल करने में लगे हुए हैं,

 

एक तरफ तो जगजीतपुर में मेडिकल कॉलेज है लेकिन बड़े आश्चर्य की बात है कि उसकी बराबर की दीवार के पास ही कुछ लोगों द्वारा कूड़ा डाला जा रहा है जिससे कि एक तरफ इलाज वह दूसरी तरफ बीमारी पैदा की जा रही है यह तो सर्व विधिक है की बरसात के मौसम में बीमारी दस्तक देती है और फिर शुरू होता है बीमारियों का खेल,

बरसात के मौसम में कीटाणु अत्यधिक तेजी से पनपते हैं वह अपने साथ बीमारियों का अंबार लेकर आते हैं आश्चर्य बात तो यह है कि IAS नंदन कुमार जो कि वर्तमान में नगर आयुक्त के पद पर तैनात हैं उनकी नाक के नीचे कुछ लोगों द्वारा कूड़ा डालकर नगर निगम हरिद्वार की छवि को धूमिल किया जा रहा है, जब हमारे द्वारा इसकी जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि निगम के कुछ छेत्र को छोड़कर ग्रामीण क्षेत्र का कूड़ा भी यहीं पर डाला जा रहा है जबकि यह जमीन नगर निगम की है और उसके बराबर में मेडिकल कॉलेज भी है अब इसे एक मजाक ना कहे तो क्या कहें, की एक तरफ बीमारी पैदा की जा रही है और दूसरी तरफ उसकी इलाज की तैयारी अब देखना होगा की साफ सुथरी छवि वाले IAS नंदन कुमार के द्वारा इस प्रकार के लोगो पर क्या कार्रवाई की जाती है.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!