Haridwar news:-सफाई कर्मचारियों की समस्या को लेकर यदि मुख्यमंत्री आवास चलना पड़ा तो सभी तैयार हैं, राजेंद्र श्रमिक व सुरेंद्र तेजेश्वर

0
Screenshot_20250825_184302_WhatsApp

अनिल कुमुद (सह संपादक)

Haridwar news

 

उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर सफाई मजदूरो की एक विशाल जनसभा माता ललता देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई जिसमें कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार पूर्वक विचार किया गया तथा यह भी निर्णय लिया गया भविष्य में माननीय मुख्यमंत्री जी के आवास पर अगर चलना पड़ा तो सभी को तैयार रहना होगा

सभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संयोजक राजेंद्र श्रमिक ने कहा कि आज पूरे प्रदेश के अंदर सफाई कर्मचारियों के पदों को मृत कैडर में डाल कर समाप्त कर दिया गया है उन पदों को बहाल किया जाए और जितने भी हमारे कर्मचारी आउटसोर्स ठेकेदारी मौहला स्वच्छता समिति संविदा में लगे उनको वरिष्ठता के आधार पर भरा जाए निकायों में आउटसोर्स कर्मचारी का ठेकेदारों के द्वारा शोषण चरम सीमा पर है इसको समाप्त करते हुए नगर निकाय सीधी भर्ती करें जिससे कि कर्मचारियों का शोषण ना हो सभा को पूर्व दर्जा राज्यमंत्री श्री संतोष गौरव ने संबोधित करते हुए कहा कि माननीय पुष्कर धामी के द्वारा कर्मचारियों का 5 लाख का बीमा एवं आउट सोर्स कर्मचारियों का चार लाख का बीमा रु015000 वेतन अभी हाल ही में वन टाइम सेटलमेंट के अंतर्गत मृतक आश्रित को नौकरी देने जैसी समस्याओं का समाधान किया है उसके लिए हम माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हैं सभा को मोर्चा के मुख्य संयोजक सुरेंद्र तेश्वर ने संबोधित करते हुए कहा की हम सब मजदूरों को इसी तरह एकता के सूत्र में बंध कर रहना है मोर्चा आपकी हर एक समस्याओं के निदान करने के लिए काम कर रहा है और कर्मचारियों की समस्याओं को लगातार लड़ता रहा है अगर आप सबकी एकता व सहयोग इसी तरह मिलता रहा तो जो भी आप लोगों की समस्या हैं उसका निदान माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर कराया जाएगा इसके लिए अगर हमें माननीय मुख्यमंत्री जी के आवास पर अपनी बात करने की भी आवश्यकता पड़ी तो हम सब लोगों को तैयार रहना होगा,

मोर्चा हमेशा आपके साथ है और साथ रहेगा सभा में मोर्चा के नेता प्रवीण तेश्वर, सालेकचंद,नानक चंद पीपल,राजू खैरवाल ,प्रवीण कुमार बागड़ा, मनोज छाछर,,बलराम चौटाला, अनमोल बिरला,आशीष कालरा, दीपक तेश्वर, कुलदीप सोनी, कुलदीप कांगड़ा,जुगनू कांगड़ा,राजेश खेरवाल, प्रदीप खैरवाल, काका हवलदार, दीपक चावरिया, आनंद कांगड़ा जीत सिंह,शिवालिक नगर पालिका के शाखाअध्यक्ष सनी कुमार महामंत्री अजीत कुमार,संजय घावरी,सुनील कुमार बिडलान, विशाल खैरवाल,लोकेश चौटाला,मोनिका, दीपा,आरती,पूनम,कन्हैयाचंच ,सुनीता, नीलम,नीतू,सीमा,रेखा,अनिल,काला, आलोक, आदि भरी संख्या में उपस्थित थे।सभा का संचालन मजदूर साथी जितेंद्र तेश्वर ने किया ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!