जगजीतपुर जाएगा हरिद्वार बस अड्डा, रिंग रोड से जुड़ेगा, क्या—क्या होगा, लक्सर मार्ग पर

0

अशोक गिरी हरिद्वार

जगजीतपुर जाएगा हरिद्वार बस अड्डा, रिंग रोड से जुड़ेगा, क्या—क्या होगा, लक्सर मार्ग पर प्रोपर्टी में जबरदस्त उछाल, मची होड़ हरिद्वार बस अड्डे को हरिद्वार शहर से बाहर ले जाने का प्लान पूरी तरह तैयार हो गया है।

जगजीतपुर में मेडिकल कॉलेज के पास आईएसबीटी बनाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। जल्द ही प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है जिसके बाद इस पर काम शुरु हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक आईएसबीटी को सीधे रिंग रोड से जोड़ दिया जाएगा। इसके लिए नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने अपनी सहमति भी प्रदान कर दी

नगर निगम की जमीन की जाएगी अधिग्रहित

कुंभ मेला प्रशासन ने आईएसबीटी के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। मेडिकल कॉलेज के पास नगर निगम की काफी जमीन है इसलिए यहां जमीन अधिग्रहण की भी समस्या नहीं होगा। यही नहीं जगजतीपुर से ही बहादराबाद से होकर श्यामपुर की ओर जाने वाला रिंग रोड भी यही से गुजर रहा है। लिहाजा आईएसबीटी के लिए कुंभ मेला प्रशासन ने हाईवे आथोरिटी से वार्ता कर ली है। इससे दिल्ली और बिजनौर की ओर से आने वाली बसें सीधे आईएसबीटी बिना जाम के आ सकेंगी।

यात्रियों को हरिद्वार लाने के लिए साठ सिटी बसें चलेगी

वहीं जगजीतपुर से हरकी पैडी रेलवे स्टेशन और व शहर के दूसरे प्रमुख स्थानों तक लाने के लिए सिटी बसें चलाई जाएगी। कुंभ मेला प्रशासन इसके लिए साठ बसें खरीदने की प्लानिंग कर रहा है। इसका प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया गया है। सिटी बसों से तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को भी आसानी होगीजगजीतपुर जाएगा हरिद्वार बस अड्डा, रिंग रोड से जुड़ेगा, क्या—क्या होगा, लक्सर मार्ग पर प्रोपर्टी में जबरदस्त उछाल, मची होड़

लक्सर मार्ग पर प्रोपर्टी की कीमतों ने छुआ आसमान

प्रोपर्टी कारोबारी सुनील अरोड़ा ने बताया कि लक्सर मार्ग पर प्रोपर्टी की कीमतों में बस अड्डा बनाए जाने की योजना के बाद जबदरस्त उछाल आया है। यहां कीमतें आसमान छू रही हैं। रातों रात यहां प्रोपर्टी की कीमत दोगुनी हो गई है। गौरतलब है कि कई बड़े नेताओं की जमीनें भी इसी मार्ग पर है और यहां कॉलोनी काटी जा रही है। जिसके बाद इन नेताओं को भारी फायदा होने की उम्मीद है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!