हरिद्वार बस अड्डे के स्थानांतरण को लेकर व्यापारियों व स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

0

अशोक गिरी हरिद्वार

हरिद्वार बस अड्डे के स्थानांतरण की प्रशासनिक तैयारियों के साथ ही इसके विरोध के स्वर फूटने लगे हैं।

व्यापारियों, होटल कारोबारियों ने आज इसके खिलाफ बस स्टैंड के बाहर प्रदर्शन करते हुए बस अड्डे के स्थान परिवर्तन का विरोध किया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सरकार व्यापारियों की रोजी-रोटी समाप्त करने और अपने लोगों को लाभान्वित करने की मंशा से बस स्टैंड हटा रही है। किसी भी हाल में बस स्टैंड स्थानांतरण नहीं होने दिया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बस स्टैंड के आसपास जल निगम, जिला पंचायत के पीछे, सिंचाई विभाग की खाली भूमि तक विस्तारीकरण किया जा सकता है लेकिन सरकार व्यापार उजाड़ना चाहती है। सरकारी धन का बंदरबांट करना चाहती है जिसके लिए इस प्रकार की योजना बनाई जा रही है।

भाजपा सरकार को जनता के हित से कुछ लेना नहीं है। बरसों से बस स्टैंड के पास व्यापारियों का व्यापार जमा हुआ है। बस स्टैंड नहीं होने से सब बर्बाद हो जाएगा। यात्रियों को भी असुविधा होगी। हरकी पैड़ी गंगा स्नान के लिए अतिरिक्त किराया खर्च कर यात्री की जेब खाली करवाई जाएगी। सरकार व्यापारियों के साथ-साथ यात्रियों को भी परेशान कर रही है। पूर्व समय से बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन आमने सामने यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए हैं। व्यापारी हर हाल में बस स्टैंड स्थानांतरण का विरोध करेंगे।

इस मौके पर पूर्व मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, रमेश अरोड़ा, गुरप्रीत सिंह, तेजप्रकाश साहू, सुंदर सिंह मनवाल, नवदीप मान, कमल चावला, उमंग अरोड़ा, सुनील कुमार, सदन साहू, नमन अग्रवाल, विकास चंद्रा, आशु भारद्वाज, हरीश खत्री, राज् ↑ ठाकुर, कमल चावला, सुनील सिंह आदि और भी बहुत से व्यापारी शामिल थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!