हरिद्वार पंचपुरी में आज से रामलीला की तैयारियां शुरू हो गई
हरिद्वार में आज दिनांक 15,8,2025 से रामलीला रंगमंच सज जाएंगे। कुछ रंगमंचों पर आज से रामलीलाएं शुरू हो रही हैं जबकि अनेक लीलाओं का ध्वजारोहण आज किया जाएगा।दो दिन बाद से हरिद्वार और आसपास करीब डेढ़ दर्जन स्थानों पर लीलाओं का मंचन शुरू हो जाएगा।
हरिद्वार की बड़ी रामलीला का ध्वज जुलूस आज निकलेगा। अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने बताया की शाम को बैंड-बाजे के साथ व लीला के प्रमुख स्वरुपों के साथ ध्वजारोहण शोभायात्रा निकाली जाएगी।
हरकी पैड़ी पर ध्वज पूजन के पश्चात ध्वज को मंत्रोच्चार के बीच रामलीला मैदान में स्थापित किया जाएगा।
भीमगोड़ा की रामलीला में आज से मंचन शुरू हो जाएगा। यहां आज कैलाश लीला, रावण अत्याचार और वेदवती संवाद लीलाओं का मंचन किया जाएगा।
कनखल, भूपतवाला, मायापुर निरंजनी लीलाओं की भी आज ध्वज यात्रा निकलेगी।कल ज्वालापुर, चौक बाजार और कृष्णानगर कनखल की लीलाओं के लिए ध्वजारोहण होगा। मायापुर में भी 17 सितंबर से रामलीला का आयोजन शुरू हो जाएगा।

