उत्तराखंड हरिद्वार के खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे
अशोक गिरी हरिद्वार
हरिद्वार के खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में पुलिस ने भाजपा मंडल महामंत्री ग्रामीण अमित चौहान को कल शाम गिरफ्तार कर लिया। विधायक उमेश कुमार ने छह लोगों के खिलाफ लक्सर में एक आपत्तिजनक वीडियो को सर्कुलेट करने के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था ।
अमित चौहान की गिरफ्तारी के बाद भाजपाईयों ने
पुलिस और खानपुर विधायक के खिलाफ खूब हंगामा किया।
भाजपाइयों ने पहले खानपुर थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद लक्सर तहसील पहुंचकर धरने पर बैठ गए।
मामले में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने भी अपनी एंट्री दर्ज कराई। उन्होंने कहा यह बोलने की आजादी के अधिकार का हनन है और इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि किसी की जरा सी ‘टर्र टर्र’ पर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
