उत्तराखंड प्रदेश सरकार शहीदों के आंगन की मिट्टी से देहरादून के गुनियाल गांव में सैन्य धाम का निर्माण कर रही है ताकि उनकी वीरगाथाएं आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहे

0

अशोक गिरी हरिद्वार

हरिद्वार में चल रही शहीद सम्मान यात्रा के लिए आज जिलाधिकारी म्यूर दीक्षित ने मुख्यालय से यात्रा वाहन को ध्वज दिखाकर रवाना किया।

प्रदेश सरकार शहीदों के आंगन की मिट्टी से देहरादून के गुनियाल गांव में सैन्य धाम का निर्माण कर रही है ताकि उनकी वीरगाथाएं आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहे। प्रदेश सरकार द्वारा कल 05 अक्टूबर को ‘गढ़वाल राईफल्स रेजीमेंट सेन्टर लैंसडौन में ‘शहीद सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हरिद्वार जनपद की वीरनारियों सहित प्रदेश की समस्त वीरनारियों को मुख्य मंत्री द्वारा ताम्रपत्र भेंट कर सम्मानित किया जायेगा।

कार्यक्रम में जनपद हरिद्वार की वीर नारियों व उनके आश्रितों के प्रतिभाग करने हेतु आज फ्लैग आफ कार्यक्रम कलैक्ट्रेट परिसर, रोशनाबाद में जिलाधिकारी द्वारा किया गया।

यात्रा का समापन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, ज्वालापुर तहसील, हरिद्वार में सम्पन्न किया गया ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!