Haridwar news:-धामी सरकार के कार्य पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस रजिo ने जताया आभार

0

धामी सरकार द्वारा 2013 की नियमावली में संविदा,दैनिक वेतन भोगी,तदर्थ नियुक्ति के कर्मचारियों के नियमितीकरण में उत्पन खमियों को दूर करते हुए वर्ष 2025 की नियमावली में वर्ष 2007 से वर्ष 2018 तक के उन सभी कर्मियों जिनको 10 वर्ष कार्य करते हुए हो गए हैं,उनको नियमित किए जाने के लिए रास्ता खोला गया है ,

प्रदेश सरकार के इस निर्णय से हजारों संविदा,दैनिक वेतन भोगी,तदर्थ नियुक्ति आदि में कार्यरत कर्मियों के नियमित होने का रास्ता साफ हो गया है।प्रदेश सरकार के इस निर्णय का उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के घटक संगठन,स्वायत्तशासी कर्मचारी संघरजिoसंबंध भारतीय मजदूर संघ,अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस रजिoराष्ट्रीय स्वतंत्र ट्रेड यूनियन,उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ रजिoउत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ,म्युनिसिपल बोर्ड कर्मचारी यूनियन रजिoहरिद्वार,ने स्वागत करते हुए इसे मजदूर हित में वर्षों से किए जा रहे संयुक्त प्रयासों की बड़ी जीत बताया है।साथ ही प्रदेश सरकार से अनुरोध किया गया है कि 2025 की नियमावली में दी गई गाइड लाइन के अनुसार ऐसे सभी कर्मियों को शीघ्र नियमित किए जाने के आदेश प्रदेश की सभी निकायों में भेजे जाए।

निर्णय का स्वागत करने वाले नेताओं में श्रमिक नेता सुरेन्द्र तेश्वर,राजेन्द्र श्रमिक,श्रमिक नेता मुरली मनोहर प्रवीण तेश्वर,पूर्व दर्जा राज्यमंत्री संतोष गौरव ,मुकुल जोशी,आत्माराम बेनीवाल,सलेक चंद,राजेश छाछर,जितेंद्र तेश्वर,बलराम चुटेला,आनंद कांगड़ा,नानक चंद पेवल
(अध्यक्ष ),राजू खेरवाल,मनोज छाछर,प्रवीण कुमार,कुलदीप कांगड़ा,जुगनू कांगड़ा,काजल, संदीप, लवकेश,सोनी,किशोर गोड़, दीपक तेश्वर,लोकेश,अरुण बंटी,संनी,अजित,प्रदीप कुमार. कपिल,मुनेश,राजेंद्र बागड़ी,राजेश खेरवाल,काका,गोवर्धन,धीरज, शिवकुमार,अमित,दीपक चावरिया. मुकेश,श्यामी,गोपाल,संजय, सतीश,प्रदीप खेरवाल आदि ने निर्णय का स्वागत किया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!