वर्ष समाप्ति 2025 / नूतन वर्ष 2026 के अवसर पर हरिद्वार पुलिस ने हरिद्वार किया शहर क्षेत्र का यातायात एवं पार्किंग प्लान जारी

0
Screenshot_2025_1223_213813

Ashok giri Haridwar

उत्तराखण्ड,,हरिद्वार पुलिस

वर्ष समाप्ति 2025 / नूतन वर्ष 2026 के अवसर पर हरिद्वार पुलिस ने हरिद्वार किया शहर क्षेत्र का यातायात एवं पार्किंग प्लान जारी

30 तारीख दिसंबर की रात 1200 बजे से प्रभावी हो जाएगा यातायात प्लान

हरिद्वार पुलिस की आमजन से अपील यातायात व्यवस्था बनाए जाने में सभी करे सहयोग

यातायात व्यवस्था का पालन नहीं करने पर हरिद्वार पुलिस द्वारा की जाएगी कार्रवाई

सामान्य यातायात व्यवस्थाएँ
।। यातायात का दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोका जाएगा।
।। चीला मार्ग को ऋषिकेश से केवल एक्ज़िट मार्ग के रूप में प्रयोग किया जाएगा।
।। चण्डी चौक पर दबाव बढ़ने पर 4.2 डायवर्जन से वन-वे व्यवस्था लागू होगी।
।। सामान्य यातायात को गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन → सिंहद्वार → शंकराचार्य चौक की ओर भेजा जाएगा।
।। टोल प्लाजा पर एक्ज़िट दबाव बढ़ने पर नहर पटरी का प्रयोग किया जाएगा।
।। यातायात अधिक होने पर देहरादून/ऋषिकेश जाने वाली प्राइवेट बसों को मोहण्ड मार्ग से भेजा जाएगा।
दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-पंजाब से हरिद्वार आने वाले वाहन रूट:
दिल्ली ” मेरठ ” मुजफ्फरनगर ” नारसन ” मंगलौर ” कोर कॉलेज ” ख्याति ढाबा ” गुरुकुल कांगड़ी ” शंकराचार्य चौक ” हरिद्वार —

पार्किंग:
— अलकनन्दा
— दीनदयाल
— पंतद्वीप
— चमकादड़ टापू

अत्यधिक दबाव की स्थिति में वैकल्पिक रूट:-
नारसन — मंगलौर — नगलाइमरती — लक्सर — फेरूपुर — जगजीतपुर — एसएम तिराहा — शनि चौक — मातृसदन पुलिया

पार्किंग: बैरागी कैम्प

दिल्ली/पंजाब/हरियाणा से अधिक दबाव पर डायवर्जन
:: सहारनपुर — मण्डावर — भगवानपुर — अब्दुल कलाम चौक — नगलाइमरती — लक्सर — सुल्तानपुर — फेरूपुर — जगजीतपुर — एसएम तिराहा — शनि चौक — मातृसदन पुलिया
:: पार्किंग:- बैरागी कैम्प

दिल्ली-मेरठ से नजीबाबाद जाने वाले वाहन:-
नारसन — मंगलौर — नगलाइमरती — लक्सर — बालावाली — बिजनौर — नजीबाबाद

मुरादाबाद / नजीबाबाद से हरिद्वार आने वाले वाहन
(छोटे वाहन) नजीबाबाद — चिड़ियापुर — श्यामपुर — चण्डी चौकी — चण्डी चौक
:: पार्किंग: दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू

(बड़े वाहन) नजीबाबाद — चिड़ियापुर — श्यामपुर → 4.2 डायवर्जन
:: पार्किंग: गौरीशंकर, नीलधारा

देहरादून / ऋषिकेश से हरिद्वार आने वाले वाहन
:: देहरादून / ऋषिकेश — नेपालीफार्म — रायवाला — हरिद्वार
:: पार्किंग: लालजीवाला, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू

देहरादून/ऋषिकेश से दिल्ली-मेरठ जाने वाले वाहन
:: नेपालीफार्म — रायवाला — चण्डी चौक — NH-344

देहरादून/ऋषिकेश से नजीबाबाद जाने वाले वाहन
:: नेपालीफार्म — रायवाला — चण्डी चौक — चण्डी चौकी — श्यामपुर — नजीबाबाद
दिल्ली-पंजाब-हरियाणा से आने वाली प्राइवेट बसें
:: नारसन — मंगलौर — नगलाइमरती — लक्सर — सुल्तानपुर — फेरूपुर — जगजीतपुर — एसएम तिराहा — शनि चौक — मातृसदन पुलिया
:: पार्किंग: बैरागी कैम्प
दिल्ली-पंजाब-हरियाणा से ऋषिकेश/देहरादून जाने वाले वाहन
:: नारसन — मंगलौर — अब्दुल कलाम चौक — मण्डावर — मोहण्ड — देहरादून/ऋषिकेश

ऑटो / विक्रम डायवर्जन
:: देहरादून/ऋषिकेश की ओर से आने वाले ऑटो/विक्रम जयराम मोड़ तक ही आएंगे, आगे नहीं जाएंगे।
:: ज्वालापुर/बीएचईएल की ओर से आने वाले ऑटो-विक्रम देवपुरा — शिवमूर्ति — तुलसी चौक से यू-टर्न लेकर डायवर्ट होंगे।
:: ⁠ ज्वालापुर की तरफ़ से जाने वाले ऑटो/विक्रम रिक्शा मायापुर फ़ायर स्टेशन सर्विस से देवपुरा चौक होते हुए रानीपुर मोड़ BHEL तथा ज्वालापुर जा सकेगें।
:: ललतारा पुल से शिवमूर्ति तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

पार्किंग व्यवस्था (थाने के अन्तर्गत)
थाना सिडकुल
:: पैंटागन मॉल के वाहन मॉल परिसर में ही
:: दबाव पर किर्वी चौक से किर्वी फैक्ट्री सर्विस लेन

कोतवाली रानीपुर
:: शिवालिकनगर: CISF गेट व चिन्मय कॉलेज के सामने मैदान

कोतवाली ज्वालापुर
:: रानीपुर मोड क्षेत्र भगत सिंह चौक के पास चन्देला क्लीनिक के सामने, हरिहर मंदिर के पीछे ख़ाली स्थान में
:: पुराना रानीपुर मोड़: ऋषिकुल मैदान

थाना कनखल
:: कृष्णानगर/देशरक्षक तिराहा: नहर पटरी के पास ख़ाली पड़े स्थान में पार्क किया जाएगा

कोतवाली नगर हरिद्वार
;: वाल्मीकि चौक / पोस्ट ऑफिस तिराहा: मायादेवी पार्किंग

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!