सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत

0
IMG_20260102_092314

अशोक गिरी हरिद्वार

पिरान कलियर। धनौरी में एक सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया गया है कि अमित सैनी रुड़की से अपने घर धनौरी की ओर जा रहे थे।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित सैनी आज देर शाम अपनी कार में सवार होकर रुड़की से धनौरी की ओर जा रहे थे जैसे ही वह धनौरी में दो सड़कों के बीच पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होते हुए एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार से अमित सैनी को बाहर निकाला। लेकिन अमित सैनी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं हादसे के बाद अमित के परिजन और अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में मोर्चरी में रखवा दिया गया हैं।हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!