हरिद्वार। चंडीघाट बदमाशों का घाट बन गया है। चंडी घाट चौराहे पर रोजाना सरे आम लड़ाई झगड़े व मारपीट की सूचनाऐ प्रसारित होती रहती हैं

0
Screenshot_2026_0127_221153

A G haridwar

हरिद्वार। चंडीघाट बदमाशों का घाट बन गया है।

गुंडा एक्ट का आरोपी पिल्ला गैंग

अवैध उगाई न होने से बोखला गया है। वाहन चालक एवं मालिकों के साथ सरेआम मारपीट कर घायल किया जा रहा है। पुलिस कार्रवाई करने के बजाय केवल मुकदमा दर्ज करने तक सीमित रह गई है।

मंगलवार को चंडी चौक फिर से युद्ध का मैदान बना। चंडी चौक मैक्स बुलेरो स्टैंड पर प्रधान पद को लेकर काफी समय से टकराव चल रहा था। लेकिन दिनेश राठी उर्फ बाबू के जीतने के बाद भी दूसरा पक्ष धर्मेन्द्र कश्यप आदि के द्वारा दादागिरी की जा रही है।
ये लोग किसी की भी गाडी चंडी-चौक पर न चलने देने की धमकी दे रखी थी। 27/01/2026 समय दोपहर करीब 3 बजे धर्मेन्द्र कश्यप पुत्र ओमप्रकाश कश्यप निवासी ब्रहम्पुरी हरिद्वार, भरत पंजवानी पुत्र ज्ञान चन्द्र निवासी पंचायती अखाडा कनखल हरिद्वार, रवि कन्हैया उर्फ चोटी पुत्र अज्ञात, मोनू कल्याण पुत्र अज्ञात, कन्हैया झा पुत्र श्याम सुन्दर झा निवासी मिश्रा गली ब्रहमपुरी हरिद्वार, जीतू पुत्र आज्ञात आदि अपने साथ एक दो अन्य अज्ञात गुंडों को लेकर वाहन चालकों पर हमला कर दिया।
बदमाशों ने लाठी डंडो से योगेन्द्र सिंह पुत्र घसीटा सिंह एंव सतनाम पुत्र गोविन्द सिंह के साथ जमकर मारपीट की। जिससे दोनो के ही सिर पर अत्याधिक गंभीर चोटे आई है। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल मे ले जाया गया। बदमाशों ने चंडी चौक के चालक और मालिकों को जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलोच भी की गई। चंडी चौक पर हुई इस घटना से हर किसी में दहशत है।

अमित पुत्र कलीराम सिंह मंडावली जिला विजनौर तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि आरोपी पक्ष में धर्मेन्द्र और कन्हैया झा आदि पहले से ही अपराधी किस्म के व्यक्ति है। नगर कोतवाली पुलिस ने सभी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!