उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत

0

अशोक गिरी हरिद्वार

खटीमा (उधम सिंह नगर): उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। प्रतापपुर इलाके के गुरुद्वारा फार्म के पास निजी स्कूल बस और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में उप जिला अस्पताल खटीमा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मृतक युवक 30 जनवरी की शाम झनकट से किसी कार्य से लौट रहे थे। जैसे ही वे गुरुद्वारा फार्म के पास पहुंचे, तभी नानकमत्ता की ओर से बच्चों को छोड़कर लौट रही एक निजी स्कूल बस से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया। मौके पर पहुंची नानकमत्ता पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा।

हादसे मे चोटिल हुए जन ,,,

1.देवेंद्र सिंह राणा पुत्र उमेश सिंह राणा (उम्र 27 वर्ष), निवासी प्रतापपुर वार्ड नंबर 7, खटीमा
2. राजेश सिंह राणा पुत्र पंचम सिंह राणा (उम्र 35 वर्ष), निवासी प्रतापपुर वार्ड नंबर 7, खटीमा
3. राजेश सिंह राणा उर्फ बिल्ला पुत्र दर्शन सिंह (उम्र 27 वर्ष), निवासी प्रतापपुर वार्ड नंबर 7, खटीम

परिजनों के अनुसार देवेंद्र सिंह राणा तीन बहनों में परिवार का इकलौता बेटा था और राजमिस्त्री का काम करता था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। वहीं राजेश सिंह राणा अपने पीछे पत्नी शिशुकला, 9 वर्षीय बेटी रितिका और 6 वर्षीय बेटी जेसिका को छोड़ गया है। तीसरा मृतक राजेश सिंह राणा उर्फ बिल्ला अविवाहित था और मजदूरी कर परिवार का सहारा बना हुआ था।
एक साथ तीन युवकों की मौत से प्रतापपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजन अस्पताल परिसर में बदहवास नजर आए और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और सहायता देने की मांग की है।
इस संबंध में नागरिक अस्पताल खटीमा के डॉक्टर सिमरनजीत सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में घायल तीनों युवकों को अस्पताल लाया गया था, लेकिन जांच के दौरान उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!