हरिद्वार के न्यू हरिद्वार कॉलोनी में सप्त दिवसीय होली महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है 24 फरवरी 2026 से लेकर 2 मार्च 2026 श्री हरिहर मंदिर प्रांगण में
अशोक गिरी हरिद्वार
उत्तराखंड के जिला हरिद्वार में,,,, नया हरिद्वार कॉलोनी में , सप्त दिवसीय होली महोत्सव का प्रोग्राम,,,,,,
सनातन धर्म में होली हिंदुओं के प्रमुख एवं उल्लासपूर्ण त्योहारों में से एक है। पिछले कई वर्षों से हरिद्वार वेलफेयर सोसाइटी होली का यह कार्यक्रम बड़े ही हर्ष, उल्लास और भव्यता के साथ मनाती आ रही है।
इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, इस वर्ष भी नया हरिद्वार वेलफेयर सोसाइटी द्वारा होली महोत्सव का आयोजन पूर्ण रूप से सुव्यवस्थित एवं श्रद्धापूर्वक किया जाएगा। इस बार का आयोजन गत वर्ष की तुलना में और भी अधिक भव्य, सुंदर एवं सुव्यवस्थित देखने को मिलेगा।
आयोजन के दौरान पूरी नया हरिद्वार वेलफेयर सोसाइटी की टीम व्यवस्था में पूर्ण रूप से उपस्थित और तत्पर रहेगी।
यह आयोजन सप्तदिवसीय (7 दिनों का) 24-02-2026 से 02-03-2026 तक होगा।
7 दिनों तक अलग-अलग भजन मंडलियों द्वारा होली महोत्सव,सभी सातों दिन प्रसाद की अलग-अलग व्यवस्था,पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और आनंद का विशेष वातावरण रहेगा। प्रसाद में एक फल,एक मिठाई,एक फ्रूटी अथवा कोई नमकीन वस्तु शामिल रहेंगे।
पिछले वर्ष पाँच वस्तुओं का वितरण किया गया था। इस वर्ष भी प्रतिदिन फूलों की व्यवस्था,इत्र की व्यवस्था की जाएगी।
