उत्तराखंड में निरीक्षक व उप निरीक्षक पुलिस विभाग में ताबड़तोड़ तबादले

0

Uttrakhand हरिद्वार से तबादला होकर देहरादून गए इंस्पेक्टर को बड़ी कोतवाली और दरोगाओं को थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि बहादराबाद थाने से हटाए गए इंस्पेक्टर नरेश राठौर का कार्यकाल समाप्त हुआ, उन्हें प्रेमनगर कोतवाली का जिम्मा सौंपा गया है। हरिद्वार में ही पथरी थानाध्यक्ष से तबादला कराकर के उन्हें देहरादून तैनात कराकर तत्काल नेहरू कॉलोनी थाने की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि इनसे पहले इंस्पेक्टर राजीव रौथाण को विकासनगर कोतवाली का प्रभारी बनाया जा चुका है।

देहरादून जनपद में 30 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले है। जबकि हरिद्वार में तीन दरोगाओं को इधर से उधर तैनात किया गया है।

निरीक्षक नरेश राठौर को थाना प्रेमनगर, नरेंद्र गहलावात को शिकायती प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है।
प्रेमनगर के थानाध्यक्ष एसआई कुंदन राम को मानवाधिकार प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया है।
थानाध्यक्ष संजीत कुमार को नेहरु कॉलोनी थाने से हटाकर रायपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस लाइन से दरोगा मनोज नौटियाल को नेहरू कॉलोनी थाने का प्रभारी बनाया है।
प्रवीण सैनी को राजपुर थाना की कुठालगेट चौकी प्रभारी बनाया है।
पंकज कुमार को धर्मावाला चौकी प्रभारी बनाया है।
अुर्जन गुंसाई को चौकी बाजार विकासनगर थाना भेजा है।
जगदम्बा प्रसाद को थाना रायवाला भेजा है।
एसआई नीना को एसआईएस शाखा भेजा है।
बलदीप सिंह को थाना रानी पोखरी भेजा है।
कैलाश चंद को थाना रायपुर भेजा है।
महावीर सिंह सजवाण को थाना राजपुर भेजा है।
गिरीश चंद्र बडोनी को थाना विकासनगर, बलवीर सिंह रावत को पटेलनगर, मालिनी को थाना कालसी, राजकुमार को प्रेमनगर, कुशाल सिंह रावत को नगर कोतवाली, विक्रम सिंह नेगी को पटेलनगर, नौशाल अंसारी को रायवाला, हेमा बिष्ट को प्रेमनगर, मनोज रावत एवं जगमोहन सिंह को ऋषिकेश, देवेंद्र गुप्ता को एएनटीएफ प्रभारी, प्रेरणा चौधरी को रायपुर, बलदेव सिंह को पटेलनगर, भागीरथी को नगर कोतवाली, विवेक राठी को ऋषिकेश, मंयक त्यागी को क्लेमन्टाउन और ज्योति को रायवाला थाना भेजा है।
हरिद्वार में इन्हें मिली जिम्मेदारी —
एसआई मनोज को पुलिस लाइन से भेजा गया है। इसके अलावा कुठालगेट का चौकी प्रभारी प्रवीन सैनी को बनाया गया है। इसके अलावा 26 और अधिकारियों को इधर से उधर भेजा गया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!