उत्तराखंड के हरिद्वार नगरनिगम की बहुप्रतीक्षित बोर्ड बैठक आज
Ashok giri haridwar
उत्तराखंड के हरिद्वार नगरनिगम की बहुप्रतीक्षित बोर्ड बैठक आज
पिछले काफी समय से हरिद्वार नगर निगम की बोर्ड बैठक नहीं हुयी है। पार्षद बोर्ड बैठक कराने की मांग कर रहे थे।
बैठक में हंगामा होने की संभावना है।
इस बैठक में सराय में दुकानों के आवंटन समेत 45 प्रस्तावों पर चर्चा होनी है। साथ ही नानवेज होटलों को भी शहर से बाहर करने के मुद्दे पर भी हंगामेदार चर्चा हो सकती है। क्योंकि कांग्रेसी पार्षद इस प्रस्ताव के विरोध में हैं।
मेयर किरण जैसल ने बताया कि नगर निगम की बोर्ड बैठक आज 11 बजे ऋषिकुल आडिटोरियम में बुलायी गयी है। बैठक में सराय में मीट की दुकान आवंटन समेत 45 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। नानवेज होटलों को शहर क्षेत्र से बाहर करने पर बोर्ड की सहमति अनुसार ही निर्णय लिया जाएगा। बोर्ड की बैठक में काफी वार्तालाप होने की आशंका है
