उत्तराखंड में अब जल्द ही टिहरी बांध और नदी , जलाशयों में सी प्लेन योजना और अन्य योजनाएं तैयार होगी
Ashok giri haridwar
उत्तराखंड में अब जल्द ही टिहरी बांध और नदी , जलाशयों में सी प्लेन टैक आफ और लैंड करते दिखाई देंगे।आज इसका पशुलोक बैराज ऋषिकेश में सफल ट्रायल किया गया।जब एक निजी कंपनी के सी प्लेन ने बैराज के बहते जल से उड़ान भरी और सफल लैंडिंग भी की।
यह पहल राज्य में हवाई कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।
विशेषज्ञों के अनुसार, सी-प्लेन सेवा शुरू होने से चारधाम यात्रा, एडवेंचर टूरिज्म और वीकेंड ट्रैवल को बड़ा बूस्ट मिलेगा।देश-विदेश से आने वाले पर्यटक अब कम समय में सीधे ऋषिकेश और आसपास के प्रमुख स्थलों तक पहुंच सकेंगे, जिससे स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही आपात परिस्थितियों में भी यह सेवा मददगार होगी।
सरकार की योजना है कि भविष्य में इस सेवा को टिहरी झील, नैनीताल झील और अन्य जलाशयों तक भी विस्तार दिया जाए, जिससे उत्तराखंड देश का प्रमुख सी-प्लेन डेस्टिनेशन भी बन सके।
आज का ट्रायल न केवल तकनीकी रूप से सफल रहा, बल्कि यह संकेत भी दे गया कि आने वाले समय में उत्तराखंड में हवाई पर्यटन का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।
हालांकि इस पर अभी देवभूमि के धार्मिक पर्यावरण को बचाए रखने के पक्षधर वर्ग की टिप्पणी सामने नहीं आई है। योजनाएं बहुत है धीरे-धीरे समय पर लागू किए जाएंगे
