Cm उत्तराखंड ने 14 अप्रैल 2026 को होने वाली जनसभा और डाट काली मंदिर का मौके पर पहुँच के जायजा लिया और जरूरी निर्देश अफसरों को दिए। पुष्कर शासन में PM मोदी का ये 17वां दौरा होने वाला है।
Ashok giri haridwar
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देहरादून के महेंद्र Ground (जसवंत सिंह मैदान-डाकरा कैंट)में 14 अप्रैल 2026 को होने वाली जनसभा और डाट काली मंदिर का मौके पर पहुँच के जायजा लिया और जरूरी निर्देश अफसरों को दिए। पुष्कर शासन में PM मोदी का ये 17वां दौरा होने वाला है।
CM PSD ने आयोजन स्थल पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की तैयारियों की अधिकारियों से जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं। आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा पर सभी एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित होना चाहिए।
आयोजन स्थल पर मंच, दर्शक दीर्घा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप सभी तैयारियां पूरी की जाएं। साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को प्राथमिकता दी जाए।
उन्होंने डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सचिव (गृह)शैलेश बगौली, गढ़वाल के आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय, IG (गढ़वाल) राजीव स्वरूप, DM सविन बंसल, अपर सचिव बंशीधर तिवारी, SSP प्रमेन्द्र डोभाल भी CM के साथ थे।
–दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे की विशेषताएं–
शामिल राज्य – दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड
कुल लंबाई – 213 किलोमीटर
लागत – 11,963 करोड़
12 किलोमीटर लंबा एशिया का सबसे लंबा वाइल्ड लाफ कॉरिडोर
200 मीटर लंबे 2 एलिफिटेंट अंडरपास, 6 एनिमल पास
370 मीटर लंबी सुरंग डाटकाली के पास
6 लेन का एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर
2 आरओबी, 10 पुल, 7 इंटरचार्ज,
2.5 घंटे में होगा दिल्ली का सफर
PM मोदी के दौरे का ये है कि वह पुष्कर के मुख्यमंत्री बनने के बाद 17वीं बार उत्तराखंड आ रहे। कुल मिला के वह 27वीं बार आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के साथ ही, टिहरी में 1 हजार मेगावाट क्षमता वाले देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण करेंगे।
मई-2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी 11 सितंबर 2015 को उत्तराखंड के पहले दौरे पर ऋषिकेश पहुंचे थे। भगवान केदारनाथ सहित उत्तराखंड के प्रमुख धामों के प्रति भी पीएम मोदी की गहरी आस्था है। वह पांच बार केदारनाथ की यात्रा पर आ चुके हैं। बद्रीनाथ ओर मुखबा का दौरा कर चुके हैं। उनके दौरों के बाद केदारनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या अप्रत्याशित ढंग से बढ़ी है।
PM मोदी के पिथौरागढ़ में स्थित आदि कैलाश पहुंचने के बाद वहाँ भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बीते वर्ष मार्च में उत्तरकाशी जिले में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा पहुंचकर उन्होंने शीतकालीन यात्रा का संदेश दिया। इससे प्रदेश में शीतकालीन यात्रा के साथ ही बारहमासी पर्यटन को बढ़ावा मिला है।
CM पुष्कर ने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उत्तराखंड में अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। ₹दो लाख करोड़ से अधिक की विकास योजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं। कनेक्टिविटी के क्षेत्र में क्रांति आई है। चारधाम ऑलवेदर रोड परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, केदारनाथ एवं हेमकुंट साहिब रोपवे परियोजना, देहरादून-दिल्ली एलिवेटेड रोड जैसी बड़ी परियोजनाओं को उन्होंने स्वीकृति दी है। PMGSY के तहत दूरदराज ग्रामीण इलाकों में सड़कों के निर्माण के साथ ही हवाई और रेल सेवाओं का विस्तार हुआ है। रोप-वे परियोजनाओं पर तेजी से काम आगे बढ़ा है।
–कब-कब उत्तराखण्ड आए प्रधानमंत्री मोदी-
11 सितंबर 2015 – ऋषिकेश स्थित दयानंद सरस्वती आश्रम के स्वामी दयानंद गिरी की कुशलक्षेम लेने पहुंचे।
27 दिसंबर, 2016 – को देहरादून में चारधाम सड़क परियोजना की नींव रखी
18 मार्च 2017– देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग।
3 मई 2017– प्रधानमंत्री बनने के बाद केदारनाथ की पहली यात्रा। कपाटोद्घाटन के मौके पर की पूजा-अर्चना।
20 अक्टूबर 2017–दूसरी बार पहुंचे केदारनाथ दर्शन को।
21 जून 2018–अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एफआरआई देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग।
7 अक्टूबर 2018-अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम देहरादून में डेस्टिनेशन इन्वेस्टर समिट को किया संबोधित।
7 नवंबर 2018-केदारनाथ में दर्शन कर पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उत्तरकाशी में हर्षिल के पास स्थित अग्रिम सैन्य चौकी पर पहुंच कर आईटीबीपी और सेना के जवानों के साथ मनाई दीवाली।
14 फरवरी 2019–कार्बेट पार्क में स्थित ढिकाला पहुंचे। कार्बेट पार्क को रेस्क्यू सेंटर और वाइल्ड लाइफ टाइगर सफारी की सौगात दी।
18 मई 2019–केदारनाथ दर्शन और पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर ध्यान गुफा में 16 घंटे 45 मिनट तक की साधना। दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन 19 मई को बद्रीनाथ धाम में किए दर्शन।
–2021 के बाद—
मुख्यमंत्री पुष्कर के कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले 16 बार उत्तराखंड आ चुके हैं।
7 अक्टूबर 2021 – ऋषिकेश
5 नवंबर 2021 – केदारनाथ धाम
4 दिसंबर 2021 – देहरादून
30 दिसंबर 2021-हल्द्वानी
10 फरवरी 2022 – श्रीनगर
11 फरवरी 2022-अल्मोड़ा
23 मार्च 2022 -देहरादून
21 अक्टूबर 2022 -केदारनाथ-बद्रीनाथ- माणा
12 अक्टूबर 2023-पिथौरागढ़-जागेश्वर
8 दिसंबर 2023-देहरादून
2 अप्रैल 2024 -रुद्रपुर
11 अप्रैल 2024-ऋषिकेश
28 जनवरी 2025-देहरादून
6 मार्च 2025-मुखवा-(उत्तरकाशी)
11 सितंबर 2025-देहरादून
9 नवम्बर 2025-देहरादून
टिहरी में कुल 1000 मेगावाट उत्पादन क्षमता के प्लांट का निर्माण THDC ने 2400 मेगावाट क्षमता के टिहरी हाईड्रो पावर काम्पलेक्स के क्रम में किया है, जो टिहरी हाईड्रो प्रोजेकट के ऊपरी और निचले जलाशयों के बीच अतिरिक्त विद्वुत उत्पादन करेगा । यह संयंत्र, भारत की ऊर्जा यात्रा में मील का पत्थर साबित होने जा रहा है।
आने वाला टाइम में और भी बहुत सॉरी उपलब्धियां प्राप्त होगी उत्तराखंड को
