इस प्लान से अब माल वाहक वाहनों को को ट्रेस करना होगा आसान
मनोज शर्मा
अब उत्तराखंड के मालवाहक वाहनों पर पल-पल की परिवहन विभाग की नजर रहेगी। शुक्रवार को कुल्हान स्थित परिवहन आयुक्त मुख्यालय में वाहन लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम के कंट्रोल एंड कमांड सेंटर चालू हो गया,
अब उत्तराखंड के मालवाहक वाहनों पर पल पल परिवहन विभाग की नजर रहेगी। शुक्रवार को कुल्हान स्थित परिवहन आयुक्त मुख्यालय में वाहन लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम के कंट्रोल एंड कमांड सेंटर चालू हो गया। परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने इसका उद्घाटन किया। तिपहिया और छोटे वाहनों के अलावा सभी मालवाहक वाहनों में लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस अनिवार्य है।
राज्यभर में अब तक 25 हजार वाहनों पर वीएलटी डिवाइस लग चुकी है। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि इगास के दिन परिवहन विभाग ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इसकी मदद से वाहनों की गतिविधियों पर नजर रखना आसान होगा। यह वाहन चालक की सुरक्षा के लिए भी उपयोगी है और अवैध गतिविधियां रोकने में भी मदद मिलेगी। इस बारे में सहायक परिवहन आयुक्त डॉ. अनिता चमोला ने प्रेजेंटेशन दिया। इस मौके पर एनआईसी के राज्य प्रमुख नारायणन, टिहरी सांसद माला राजलक्ष्मी शाह, परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी और संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह मौजूद रहे।
