सीएम धामी के आदेशों को ठेंगा दिखाते अधिकारी
कुछ समय पूर्व सीएम धामी द्वारा कहा गया था की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए प्रत्येक नागरिक को सुविधा देना उनकी प्राथमिकता है,
सीएम पुष्कर सिंह धामी मैं कुछ समय पूर्व ही समय अवधि के साथ अधिकारियों को निर्देशित किया था कि सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए, लेकिन यह घोषणा धरातल पर उतरती हुई नजर नहीं आ रही है, हरिद्वार की स्थिति तो कुछ यही बयां करती है कि अधिकारी कुंभकरण की नींद सोए हुए हैं और सीएम धामी की बात का उन पर कुछ असर दिखाई नहीं दे रहा, कुछ स्थानों पर तो सड़कों को ठीक कर दिया गया है लेकिन जो मेन रोड से हटकर लड़के हैं उन पर असर नहीं दिखाई दे रहा जटवाड़ा पुल ज्वालापुर से एकड़ कला जाने वाली सड़क की स्थिति तो यही कहती है, यहां आए दिन दुर्घटना होती रहती हैं इसमें सड़के कम और सड़कों में गड्ढे ज्यादा दिखाई देते हैं अब इस विषय पर देखना यह होगा की सीएम धामी द्वारा क्या एक्शन लिया जाता है,

