सीएम पुष्कर सिंह धामी का दावा: सभी राज्यों में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड,

0

मनोज शर्मा

 मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड में UCC के बारे में बताया कि सेवानिवृ्त्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है। पांच सदस्यों वाली कमेटी पिछले कई दिनों से लगातार इस पर काम कर रही है।

सीएम धामी ने कहा देश के हर राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू हो जाएगा कहा की भारतीय  जनता पार्टी के लिए विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा सबसे बडे़ मुद्दे हैं। धामी ने उत्तराखंड में UCC के बारे में बताया कि सेवानिवृ्त्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा,पांच सदस्यों वाली कमेटी पिछले कई दिनों से लगातार काम कर रही है। ड्राफ्ट बन जाने पर राज्य में इसे लागू किया जाएगा। धामी ने कहा कि उन्होंने चुनावों से पहले राज्य की जनता से UCC लागू करने का वादा किया था जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा, मैं देश के सभी राज्यों से UCC को लागू करने की अपेक्षा करता हूं। धामी ने अनुच्छेद-44 का हवाला देते हुए कहा कि,” हमारा संविधान भी यूनिफॉर्म सिविल कोड की बात करता है और समय-समय पर उच्चतम न्यायालय भी ऐसा करने को कहता है”

धीरे-धीरे सभी राज्यों में करेंगे इसे लागू
धामी ने कहा कि एक-एक कर देश के सभी राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा,” गुजरात में लागू कर दिया गया है, हिमाचल में भी लागू करने की ओर कदम बढ़ा दिया गया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!