यूपी के एटा जिले से उधम सिंह नगर आ रही अवैध हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी

0

मनोज शर्मा

पुलिस ने यूपी के एटा से उधम सिंह नगर जिले में सप्लाई होने वाली अवैध हथियारों की एक बड़ी खेप पकड़ी है, पुलिस ने बाइक सवार आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया है,

 

पुलिस ने यूपी के एटा से उधम सिंह नगर जिले में सप्लाई की जाने वाली अवैध हथियारों की एक बड़ी खेप पकड़ी है, पुलिस ने बाइक सवार आरोपियों को पकड़ कर उनके पास से 32 बोर के 56 कारतूस समेत चार पिस्टल और 315 बोर के 20 कारतुस समेत तीन तमंचे बरामद किये है,

पुलिस द्वारा बताया गया कि आरोपी यूपी से सस्ते दामों में अवैध हथियार खरीदकर उधम सिंह नगर में सप्लाई करते थे, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है, गुरुवार को एसएससी मंजूनाथ टी सी  ने कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बीते बुधवार को एस एस आई सुनील सुतेडी पुलिस टीम के साथ पिपलिया चौराहे पर संदिग्धों की चेकग कर रहे कर रहे थे इस दौरान सूचना मिलने पर उन्होंने दो युवकों को रोका जिनकी बाइक संख्या uk06 g 3691 थी, तलाशी के दौरान उनके पास से 32 बोर के चार पिस्टल वह 56 कारतूस और 315 बोर के तीन तमंचे वह 20 कारतूस मिले हैं पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पूछताछ में उन्होंने अपना नाम शमशेर सिंह और शेरा पुत्र अमर सिंह निवासी नीसौली  फार्म बहेड़ी बरेली और इस्मित सिंह उर्फ मनी पुत्र अमरजीत सिंह निवासी ग्राम दोपहरीया थाना पुल भट्टा होना बताया है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 3/25ए के एक्ट के तहत केस दर्ज किया है आरोपी शेरा पर किच्छा कोतवाली में इससे पहले भी धारा 307 और मारपीट के केस दर्ज हैं,

,इन हथियारों  को पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यूपी के जिला एटा के ग्राम दरियागंज से सुरजीत नाम के व्यक्ति से खरीद कर लाते थे, यह हथियार वह एक लाख रुपए में खरीद कर लाए थे शेष रकम हथियार बिक जाने के बाद देनी तय हुई थी, यहां पर वह 32 बोर की पिस्टल 25000 में लाकर 50,000 और 315 बोर का तमंचा ₹5000 तक में लाकर ₹12000 तक में बेचते थे, यह लोग इस कार्य में पिछले कई वर्षों से सनलिप्त है और बड़ी मात्रा में हथियारों की सप्लाई भी कर चुके हैं,

खुलासे के दौरान एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने हथियारों की खेप पकड़ने वाली पुलिस टीम की जमकर तारीफ की तथा साथ ही साथ दावा किया कि पुलिस ने इस कार्रवाई से हथियारों की सप्लाई की चेन टूटेगी जिससे जिले में हो रही है फायरिंग की घटनाओं पर अंकुश लगेगा, आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है इसके लिए एटा पुलिस की मदद लेकर हथियार बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी की जाएगी ताकि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके अवैध हथियारों की सप्लाई का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा की है एसएसपी ने बताया कि वह पुलिस के गुड वर्क पर पुरस्कार देने के लिए डीजीपी को पत्र लिखेंगे उन्होंने पूरे अभियान में अच्छी भूमिका निभाने वाले कॉन्स्टेबल देवराज सिंह को पर्सन ऑफ द मंथ का पुरस्कार देने की घोषणा भी की है टीम में प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार, एसएसआई सुनील शेट्टी, एसआई ओमप्रकाश नेगी, कांस्टेबल देवराज सिंह, बृजमोहन सिंह, भगवत परिहार, उमेश सिंह और भूपेंद्र आर्य मौजूद रहे थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!