अंकिता भंडारी के हत्यारोपियों ने नार्को टेस्ट को लेकर मांगा 10 दिन का समय, आज होने थे नोटिस जारी

0

मनोज शर्मा

अंकिता हत्याकांड के आरोपियों ने नार्को टेस्ट को लेकर दस  दिन का समय मांगा है। मामले में आज नोटिस जारी होने थे। आरोपियों ने पौड़ी जेल अधीक्षक के जरिए जेएम कोर्ट कोटद्वार से समय मांगा।

अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित, अंकित, सौरभ के नार्को टेस्ट को लेकर आज नोटिस जारी होने थे, लेकिन इससे पहले ही आरोपियों ने दस दिन का समय मांग लिया। अंकिता के हत्यारोपियों का नार्को टेस्ट कराने के लिए एसआईटी ने शुक्रवार को न्यायालय में अर्जी दे दी थी। न्यायालय इस पर आज सोमवार को सुनवाई करने वाला था। अंकिता हत्याकांड में शुरुआत से ही वीआईपी के नाम के खुलासे की मांग की जा रही है। पुलिस पर आरोप भी लगे हैं कि जानबूझकर वीआईपी का नाम उजागर नहीं किया जा रहा है। विभिन्न राजनीतिक दल भी इस बात को भी मुद्दा बनाते आ रहे है की धामी सरकार आरोपियो को बचा रही है, अंकिता की परीजनों ने कुछ दिन पहले आरोपियों का नार्को टेस्ट कराने की मांग की थी,

पिछले दिनों एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन ने भी कहा था कि एसआईटी ने वीआईपी का नाम जानने के लिए नार्को टेस्ट का फैसला किया है। एडीजी मुरुगेशन ने बताया कि नार्को टेस्ट के लिए शुक्रवार को न्यायालय में अर्जी दे दी गई है। न्यायालय को इस अर्जी पर दोनों पक्षों को सोमवार को सुनना था।इसके बाद ही नार्को टेस्ट कराने या न कराने पर फैसला किया जा सकता था। पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली थी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!