प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात का 100 वा संस्करण आज हर जगह जोर शोर से की गई तैयारियां
अशोक गिरी हरिद्वार
100वां संस्करण प्रसारित होगा, विद्यालयों, ग्राम सभाओं, डिग्री कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आइटीआइ में कार्यक्रम को सुनने की होगी व्यवस्था
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आज 100वां संस्करण प्रसारित होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विद्यालयों, ग्राम सभाओं, डिग्री कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आइटीआइ में कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किए गये ‘मन की बात’ का आज 100 वां संस्करण प्रातः 11 बजे प्रसारित होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उन लोगों का विशेष उल्लेख करते हैं जो कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे तमाम लोग देश के कोने-कोने में हैं और अपने कार्यों से अलग पहचान बनाते हुए समाज को दिशा देने का काम भी कर रहे हैं।
