केदारनाथ धाम में नोट उडाती हुई महिला पर मंदिर समिति ने दर्ज कराया केस

0

मनोज शर्मा

केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में महिला द्वारा नोट उड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ-साथ काफी चर्चित भी हो रहा है, इसके बाद मंदिर समिति की ओर से महिला पर केस दर्ज करवाया गया है,

केदारनाथ धाम में महिला के द्वारा नोट पुराने का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसकी काफी चर्चा हो रही है चार धाम यात्रा का शुभारंभ होने के साथ ही देश के कई राज्य के श्रद्धालु गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ तथा केदारनाथ, चारों धाम के दर्शन करने को भारी संख्या में पहुंच रहे हैं, तीर्थयात्रियों के बीच केदारनाथ धाम में एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है,

केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में महिला द्वारा नोट उड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ-साथ काफी चर्चित भी हो रहा है, इसके बाद मंदिर समिति की ओर से महिला पर केस दर्ज करवाया गया है,

वीडियो में महिला तीर्थयात्री स्वयंभू लिंग के ऊपर नोट उछालती दिख रही है, बद्री- केदार मंदिर समिति की तहरीर पर सोनप्रयाग कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है, वीडियो वायरल होने के बाद बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजेय ने एसपी को मामले में कार्यवाही करने के लिए पत्र भी लिखा है,

बीकेटीसी के सीईओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि यह वीडियो 14 से 15 दिन पुराना बताया जा रहा है,

रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाडे ने बताया कि बीकेटीसी की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धारा 295ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है वीडियो की जांच कराई जा रही है,

सीसीटीवी देखने के बाद दी तहरीर मैं बीकेटीसी ने अपने स्तर से गर्भ ग्रह  की सीसीटीवी फुटेज देखी है इसी के आधार पर मामले में कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है, जिस दिन इस महिला ने यह कृत्य करने का प्रयास किया तो वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने उन्हें रोका था, बाद में उन्होंने माफी भी मांगी थी,

इस पर प्रश्नचिन्ह लगता है कि जहां बीकेटीसी की अनुमति के बिना कोई भी प्रवेश नहीं कर सकता वहां इस तरह का कार्य कैसे हो गया, सामान्य तीर्थयात्री घंटो घंटो लाइन में खड़े होने के बाद भी बहुत मुश्किल से एक झलक में बाबा केदार के दर्शन भी ठीक से नहीं कर पाते हैं वहीं इस महिला ने सरेआम नोट उड़ा कर मंदिर समिति पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!